CG Group 2 Recruitment 2026: CGSSB ने खोला सरकारी नौकरी का रास्ता, 1710 पदों पर आवेदन शुरू

7c7ecc044915f64fb5546e754749365117942135342761094 original


CG Group 2 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) जिसे पहले से छत्तीसगढ़ व्यापम के नाम से भी जाना जाता था उसने ग्रुप 2 के तहत बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 1710 खाली पदों को भरा जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर इस बार चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत मंडल की ओर से पहली बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

कितने विभागों में कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 12 प्रकार के पद भरे जाने हैं. जिनमें सहायक ग्रेड 3 के 1,206 पद है.  सबसे ज्यादा पद इसी कैटेगरी में है. वहीं सहायक उप निरीक्षक के 279 पद हैं, जबकि रजिस्टर्ड लिपिक के 50 पद हैं. वही डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद हैं. इसके अलावा स्टेनोग्राफर और दूसरे पद भी इस भर्ती में शामिल हैं. 

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन की तारीख- 5 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 5 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 27 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) 
  • आवेदन में सुधार- 28 से 30 नवंबर 2026 
  • लिखित परीक्षा की तारीख- 10 जनवरी 2027 
  • परीक्षा केंद्र- राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालय परीक्षा केंद्र में बनाए जाएंगे. 

भर्ती से जुड़ी योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. हालांकि ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है. इसके अलावा कई पदों के लिए एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग या शॉर्टहैंड की कुशलता अनिवार्य की गई है. वहीं इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-CSIR UGC-NET के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:50 तक करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं के लिए विशेष राहत 

राज्य के स्थानीय युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने परीक्षा फीस रिफंड करने का प्रावधान किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा. आवेदन करते समय जिस बैंक खाता ‌से ऑनलाइन पेमेंट किया जाएगा, परीक्षा में शामिल होने के बाद परीक्षा फीस की राशि इस खाते में वापस भेज दी जाएगी. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारी वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in  पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर दिए गए ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें. 
  • वहीं रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करने करके अपने पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब मांगे गए डॉक्यूमेंट निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले उसकी जांच कर लें.

ये भी पढ़ें-NTA Observer Recruitment 2026: NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *