‘मैंने अपना बच्चा खो दिया…’ पति ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं सीमा कपूर, कहा- मां के पास जाना घातक हो गया

cbd99eae3b75588989a7317d2ea6cca217821249430051064 original


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी अपनी दमदार अदाकरी के लिए जाने जाते थे. वहीं उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ओम ने दो शादियां की थी. उनकी पहली शादी राइटर और फिल्ममेकर सीमा कपूर से हुई थी. सीमा मशहूर एक्टर अन्नू कपूर की बहन हैं. सीमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उनके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर था. इससे वो बुरी तरह टूट गई थी और उन्होंने अपना बच्चा तक खो दिया था.

दूसरी महिला से था ओम पुरी का अफेयर

सीमा कपूर ने हाल ही में हिंदी रश को इंटरव्यू दिया. उन्होंने इस दौरान बताया, ‘जब पुरी साहब से अनबन हुई, उनकी तरफ से उनकी जिंदगी में कोई आ गया और मैं तब प्रेग्नेंट थी. मैं अपनी माता जी के पास राजस्थान चली गई थी.’

मैंने अपना बच्चा खो दिया...' पति ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं सीमा कपूर, कहा- मां के पास जाना घातक हो गया

ये भी पढ़ें: आग लगा दी…नोरा फतेही के साथ ‘या बाबा’ गाने पर झूमे ‘धुरंधर’ के जमाल जमाली, फैंस के उड़े होश

कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे अन्नू कपूर

सीमा कपूर ने आगे बताया कि उनके भाई अन्नू कपूर उनके पति ओम के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे, लेकिन सीमा कपूर ने ऐसा करने से मना कर दिया था. उन्होंने आगे कहा, ‘सारे लोग ये चाहते थे, खास तौर से अन्नू भाई क्योंकि वो मुझे बहुत प्यार करते थे. वो मुझे दुख में नहीं देख सकते थे. इसलिए वो लड़ना चाहते थे, कानून से लड़ना चाहते थे. लेकिन मैं किसी तरह की लड़ाई नहीं लड़ना चाहती थी.’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे लग ही नहीं रहा था कि रिश्ता कभी टूटेगा. मुझे लगा अगर ये लोग लड़ लेंगे और इनको इजाजत दे देंगे तो रिश्ते का भविष्य भी खत्म हो जाएगा.’

सीमा का हो गया था मिसकैरेज

सीमा कहती हैं, ‘दुर्भाग्य से क्या हुआ कि बच्चा मेरा नहीं बच पाया. वो हमारे लिए बहुत कीमती था. क्योंकि पूरी साहब अब लौट के आने वाले नहीं थे. मैं जिंदगी में कभी शादी करने वाली नहीं थी. तो वो बच्चा था और वो नहीं हुआ. मैंने बच्चे को लेटर लिखा. मैंने उससे पूछा, ‘तुम क्यों नहीं आए? क्या ऐसी कमी थी?’ फिर उसकी तरफ से एक जवाब भी लिखा. मुझे लगा कि अपने दुख किसी और से बांटने के बदले कलम और पेपर से बांटें.’

नंदिता से की थी दूसरी शादी

ओम ने दूसरी शादी नंदिता से साल 1993 में की थी. सीमा ने आगे बताया, ‘मां के पास जाना घातक हो गया. क्योंकि फिर नंदिता आ गई यहां पे और जब आप दूर हो जाते हैं, तो जो पास होता है, आप उसकी समस्या ज्यादा सुलझने लगते हैं. फिर मैंने अपना बच्चा खो दिया. फिर तलाक के पेपर आ गए. एक के बाद एक जो झटके आ रहे थे ना, मैं उनको डील नहीं कर पा रही थी.’

ये भी पढ़ें: अविनाश अग्रवाल कौन हैं? समय रैना के लेटेंट शो में डोनाल्ड ट्रंप बनकर छाए, आलिया भट्ट का मजाक उड़ाया

ओम पुरी ने मांगी थी माफी

ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं है. उनका जनवरी 2017 में निधन हो गया था. सीमा के मुताबिक अपने आखिरी दिनों में ओम पुरी ने अपने किए के लिए उनसे माफी भी मांगी थी. एक्टर ने लंदन में अपनी एक सर्जरी से पहले सीमा को कॉल किया था और वो काफी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने बताया, ‘उन्होंने कहा, ‘मेरा कल ऑपरेशन है. मुझे नहीं पता मैं बचूंगा कि नहीं बचूंगा. मैं तुमसे माफ़ी मांगना चाहता हूं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *