अब पैसों की चिंता नहीं! MCA छात्रों को मिल रही ये सरकारी स्कॉलरशिप

f1d2619d968daa782213fdc8eee651cc1720069055220140 original


हायर एजुकेशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती हैं. ऐसे में आज जानते हैं मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (MCA) की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी स्कॉलरशिप के बारे में. इन योजनाओं का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी और विशेष श्रेणी के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में सहायता प्रदान करना है.

 

पीजी छात्रों के लिए खास छात्रवृत्ति

 

MCA जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए UGC की “यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर स्कॉलरशिप” काफी लोकप्रिय है. यह छात्रवृत्ति उन छात्रों को दी जाती है जिन्होंने स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो और आगे की पढ़ाई जारी रखी हो.

 

इसके अलावा पीजी इंदिरा गांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप भी उपलब्ध है. यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और नियमित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रही हैं. इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि छात्राएं बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.

 

आरक्षित एवं विशेष वर्गों को भी लाभ

 

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के लिए विभिन्न राज्य सरकारें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करती हैं. उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सामाजिक कल्याण विभाग इन योजनाओं का संचालन करता है. इन स्कॉलरशिप के तहत छात्रों की ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता दी जाती है. पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से कम होना आवश्यक होता है.

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मेरिट-कम-मीन्स योजना

 

अल्पसंख्यक समुदायों जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप योजना मौजूद है. ये स्कीम  तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है.

 

आवेदन कैसे करें?

 

सरकारी छात्रवृत्तियों के लिए छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर पंजीकरण करना होता है. सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर प्राप्त करना आवश्यक है. आवेदन के समय छात्रों को आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शैक्षणिक अंकपत्र और फीस रसीद जैसे दस्तावेज जमा करने होते हैं. जिन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होती है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *