प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो

5e25712c6d8b9631000c7f9b6cddf62317844737714651372 original


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी स्टार हैं. उन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिसमें उनके किरदार और प्रेजेंस को बहुत पसंद किया गया. अब वो साउथ में भी कदम रख चुकी हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. इसी बीच 18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका एक खास वीडियो उनके पति निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. 

निक ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में निक ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों स्पेन में यॉट पर बैठे नजर आ रहे हैं. निक अपने फोन से प्रियंका का वीडियो बनाते हैं, जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रही है और उसे कवर किया हुआ हैं. साथ ही उन्होंने सनग्लासेस और सिर पर बंदाना बांधा, जो उनके पूरे लुक को ग्लैमरस बना रहा हैं. वीडियो में प्रियंका का रिलैक्स मोड और निक को फ्लैंक किस देना, उनके बीच के प्यार को दिखा रहा हैं. वीडियो के कैप्शन में निक ने स्पेनिश में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान.’

ये भी पढ़ें: ‘सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं’, प्यार पर अक्षरा सिंह का बयान, बोलीं- इज्जत करने वाला साथी मिले तो शादी करूंगी

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
बता दें कि हाल ही में प्रियंका, जोनास ब्रदर्स पॉडकास्ट में नजर आई, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. इस पॉडकास्ट में दोनों में अपनी शुरुआती दिनों का जिक्र किया और बताया कि दोनों कैसे मिले. निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनस ने उन्हें प्रियंका की ‘क्वांटिको’ देखने को कहा था. इसके बाद उन्होंने प्रियंका को मैसेज किया, ‘हैलो, मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए. आप लॉस एंजेलिस आने वाली हैं?’ इसके जवाब में प्रियंका ने भी लिखा, ‘हाय, आपके बारे में मैंने बहुत कुछ सुना है. चलिए मैसेज पर बात करते है, यहां मेरी टीम मैसेज देखती हैं.’ 

दोनों की लव स्टोरी
वहीं बात करें उनकी लव स्टोरी की, तो दोनों ने 2016 में एक दूसरे को मैसेज किया था और 2017 में मुलाकात की थी. इसके एक साल बाद ही निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया और दोनों ने शादी कर ली. करीब 4 साल बाद दोनों ने अपनी बेटी मालती मैरी का सरोगेसी से स्वागत किया. इसके अलावा प्रियंका जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ ‘वाराणसी’ फिल्म में दिखाई देंगी, जो अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: ‘अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया…’, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *