बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं

247cb7431964a07a5fc4b1fe36639f0217855774350521437 original


child speech delay: आपने गौर किया होगा कुछ बच्चे शुरूआती समय में ही बोलने लगते हैं. लेकिन बच्चा अपनी रफ्तार से बढ़ता है. कोई जल्दी बोलना शुरू कर देता है, तो किसी को थोड़ा ज्यादा समय लगता है. लेकिन अगर बच्चा काफी देर तक बोलना शुरू नहीं करता, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह सामान्य होता है, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है.

हर बच्चे की उम्र अलग होती है

ज्यादातर बच्चे 1 साल की उम्र तक “मम्मा”, “पापा” जैसे आसान शब्द बोलना शुरू कर देते हैं. वहीं 2 साल की उम्र तक वह छोटे-छोटे शब्द बोलने लगते हैं. अगर बच्चा इस उम्र तक भी बहुत कम बोल रहा है, तो उस पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़े: Digital Parenting: पाबंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बच्चों की सेफ डिजिटल लाइफ के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये तरीके

देर से बोलने के कारण

बच्चे के देर से बोलने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे सुनने में परेशानी, घर में कम बातचीत होना, मोबाइल या टीवी ज्यादा देखना या फिर भाषा सीखने में थोड़ी देरी होना. कई बार बच्चा सब कुछ समझता है, लेकिन बोलने में समय लेता है.

घर पर क्या करें?

बच्चे से ज्यादा से ज्यादा बातें करें. उसे कहानी सुनाएं, कविता सुनाएं और तस्वीरों वाली किताबें दिखाएं. जब बच्चा कोई शब्द बोलने की कोशिश करे, तो उसकी तारीफ करें. कोशिश करें कि बच्चा लंबे समय तक मोबाइल या टीवी न देखे, क्योंकि इससे भाषा सीखने की रफ्तार धीमी हो सकती है.

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर बच्चा 1 साल की उम्र तक कोई आसान शब्द नहीं बोलता, 18 महीने तक इशारों से भी बात नहीं करता या 2 साल की उम्र तक सिर्फ कुछ ही शब्द बोल पाता है, तो बच्चों के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अगर बच्चा आवाज सुनकर भी रिएक्ट नहीं करता या आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करता, तब भी जांच करानी चाहिए.

जल्दी इलाज से मिल सकता है फायदा

अगर समय रहते समस्या का पता चल जाए, तो स्पीच थेरेपी और सही देखभाल से बच्चे को काफी मदद मिल सकती है. इसलिए बिना घबराए डॉक्टर की सलाह लें और बच्चे को पूरा समय और प्यार दें. ध्यान रखिए की हर बच्चा अलग होता है और उसकी सीखने की गति भी अलग हो सकती है. इसलिए दूसरे बच्चों से तुलना करने की बजाय उस पर ध्यान दें. अगर आपको लगता है कि बच्चा उम्र के हिसाब से बहुत देर से बोल रहा है, तो इंतजार करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़े: Screen Time For Babies: 2 साल से छोटा है बच्चा तो गलती से भी न देना फोन, ‘मम्मी’ सुनने को तरस जाएंगी आप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *