प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

43b54d2eda83a40e160aaf22facb3bc217858325918881212 original


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं, जो कई बार कह भी चुके हैं कि वह भारतीय संस्कृति को पसंद करते हैं. वह भारत में खेली जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2 टीमों के लिए खेल चुके हैं. शुरुआत उन्होंने किंग्स11 पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम से की थी, जिसमें वह 3 सालों तक खेले. उस दौरान उनका नाम टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ जोड़ा जाता था, अटकलें लगाई जाती थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. अब पूर्व क्रिकेटर ने खुद इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रीति आज भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त है.

प्रीति जिंटा और ब्रेट ली को उस दौरान कई बार एक साथ देखा गया. दोनों कुछ इवेंट में साथ में नजर आए. इसके बाद ली और जिंटा के बीच रिश्तों को लेकर अफवाहें उड़ी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने अब इस पर खुलकर बात की है और इसका खंडन किया है कि कभी भी वह प्रीति जिंटा के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने साफ कहा कि प्रीति के साथ उनका रिश्ता कभी दोस्ती से आगे का नहीं था.

क्या बोले ब्रेट ली?

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में ब्रेट ली ने इस पर खुलकर बात की और कहा कि वह कभी भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं थे. उन्होंने प्रीति तो क्या किसी और बॉलीवुड अभिनेत्रो को भी डेट नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह और प्रीति आज भी अच्छे दोस्त हैं और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें- 600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स

ली ने कहा, “बॉलीवुड अभिनेत्रो को मैंने कभी भी डेट नहीं किया. लोग चाहें कुछ भी समझते रहें। मैं जानता हूं कि सच किया है, इसलिए मुझे कोई फर्क भी नहीं पड़ता.” उन्होंने ये भी कहा कि भारत में उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक प्रीति जिंटा भी हैं. जब वह 2011 में किंग्स11 पंजाब से कोलकाता नाइट राइडर्स में आ गए थे, तब उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रीति उनकी अच्छी दोस्त बन गई हैं.

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

प्रीति को आया था गुस्सा

जब ब्रेट ली किंग्स11 पंजाब में थे तब प्रीति जिंटा और खिलाड़ी के बीच रिश्ते की अफवाहें फैलने लगीं, तब टीम की सह मालकिन ने गुस्सा जाहिर किया था. तब उन्होंने लिखा था कि उनका नाम बार-बार खिलाड़ियों से जोड़ा जा रहा है और वह उससे परेशां हो गई हैं. तब भी प्रीति ने साफ कहा था कि वह किसी क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही.

यह भी पढ़ें- नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला

ब्रेट ली का IPL करियर

ली के आईपीएल करियर की बात करें तो लीग के पहले संस्करण (2008) से 2010 तक वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले. 2011 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में आ गए और 2013 में अपना आखिरी सीजन इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला. IPL में खेले कुल 38 मैचों में उनके नाम 25 विकेट हैं. पंजाब टीम की बात करें तो वो उन टीमों में शामिल है, जिसने आज तक एक भी IPL खिताब नहीं जीता.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *