एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने गुरुवार (03 सितंबर) को 2026 एशियाई खेलों के लिए 77 सदस्यीय ट्रैक एंड फील्ड टीम का एलान किया. इसमें स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम गायब रहा. इंजरी के चलते बाकी पूरे सीजन से बाहर होने वाले नीरज की जगह टीम में यशवीर सिंह को शामिल किया. यशवीर ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब उन्हें 19 सितंबर से 04 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में शामिल कर लिया गया है.
बता दें कि नीरज को पहले 73 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन इंजरी के चलते उन्हें मजबूरन बाहर होना पड़ा. इसके साथ नीरज अब जकार्ता 2018 और हांगझोऊ 2023 के एशियाई खेलों में जीते गए मेडल को डिफेंड नहीं कर पाएंगे. जैवलिन के लिए 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें यशवीर के अलावा रोहित यादव भी शामिल हैं. शुरू में मंजूर की गई टीम में 6 और एथलीट को जोड़ा गया है. इन खिलाड़ियों में 200 मीटर धाविका हरिता भद्रा, क्वार्टर-माइलर किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, ट्रिपल जम्पर आई आशा इलांगो, डिस्कस थ्रोअर सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार शामिल हैं.
ASIAN GAMES SQUAD LOCKED IN 🔒🇮🇳
Asian Dream begins now. Let’s go #India! 👊#IndianAthletics #TeamIndia #AFI pic.twitter.com/H4V9esHgkJ
— Athletics Federation of India (@afiindia) September 3, 2026
ट्रैक एंड फील्ड टीम, खेल और खिलाड़ी
- गुरिंदरवीर सिंह: 100 मीटर / 4×100 मीटर मिक्सड रिले
- अनिमेष कुजूर: 100 मीटर / 200 मीटर / 4×100 मीटर मिक्सड रिले
- विशाल टी के: 400 मीटर / 4×400 मीटर रिले
- राजेश रमेश: 400 मीटर / 4×400 मीटर रिले
- मनु टी एस: 4×400 मीटर रिले / 4×400 मीटर मिक्सड रिले
- धर्मवीर चौधरी: 4×400 मीटर रिले
- मोहम्मद अशफाक: 4×400 मीटर रिले
- जय कुमार: 4×400 मीटर रिले / 4×400 मीटर मिक्सड रिले
- मोहम्मद अफसल पी: 800 मीटर
- कृष्ण कुमार: 800 मीटर
- यूनुस शाह: 1500 मीटर
- गुलवीर सिंह: 1500 मीटर / 5000 मीटर / 10000 मीटर
- अविनाश साबले: 3000 मीटर स्टीपलचेज
- यशस पी: 400 मीटर हर्डल्स
- संतोष तमिलरासन: 400 मीटर हर्डल्स
- श्रीशंकर एम: लॉन्ग जंप
- शाहनवाज खान: लॉन्ग जंप
- प्रवीन चित्रवेल: ट्रिपल जंप
- कार्तिक उन्नीकृष्णन: ट्रिपल जंप
- देव मीणा: पोल वॉल्ट
- कुलदीप कुमार: पोल वॉल्ट
- सर्वेश अनिल कुशारे: हाई जंप
- आदर्श राम: हाई जंप
- करणवीर सिंह: शॉटपुट
- तजिंदरपाल सिंह तूर: शॉटपुट
- यशवीर सिंह: जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
- रोहित यादव: जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
- दमनीत सिंह: हैमर थ्रो
- प्रवीन कुमार: हैमर थ्रो
- तेजस्विन शंकर: डेकाथलॉन
- तौफीक एन: डेकाथलॉन
- सावन बारवाल: मैराथन
- कार्तिक करकेरा: मैराथन
- प्रणव गुरव: 4×100 मीटर मिक्सड रिले
- हरिता भद्रा: 200 मीटर / 4×100 मीटर मिक्सड रिले
- उन्नति बोलंडा: 200 मीटर / 4×100 मीटर मिक्सड रिले
- प्राची: 400 मीटर / 4×400 मीटर रिले
- किरण पहल: 400 मीटर / 4×400 मीटर रिले
- गौतमी जयरामन: 800 मीटर
- पूजा: 800 मीटर / 1500 मीटर
- पारुल चौधरी: 1500 मीटर / 3000 मीटर स्टीपलचेज़ / 5000 मीटर
- सीमा: 5000 मीटर / 10000 मीटर
- अंकिता: 3000 मीटर स्टीपलचेज़
- ज्योति याराजी: 100 मीटर हर्डल्स
- नंदिनी के: 100 मीटर हर्डल्स
- विथ्या रामराज: 400 मीटर हर्डल्स / 4×400 मीटर रिले
- अनु आर: 400 मीटर हर्डल्स
- एंसी सोजन ई: लॉन्ग जंप
- शैली सिंह: लॉन्ग जंप
- आई. आशा इलांगो: ट्रिपल जंप
- निहारिका वशिष्ठ: ट्रिपल जंप
- सिंधुश्री जी: पोल वॉल्ट
- बारानिका इलांगोवन: पोल वॉल्ट
- पूजा: हाई जंप
- सुप्रिया बी: हाई जंप
- मनप्रीत कौर: शॉटपुट
- कृष्णा जयशंकर: शॉटपुट
- अन्नू रानी: जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
- सीमा: डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक)
- सान्या यादव: डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक)
- अनुष्का यादव: हैमर थ्रो
- तान्या चौधरी: हैमर थ्रो
- मंजू रानी: फुल मैराथन रेसवॉक
- प्रियंका गोस्वामी: फुल मैराथन रेसवॉक
- पूजा: हेप्टाथलॉन
- अनामिका के ए: हेप्टाथलॉन
- सुदेशना शिवणकर: 4×100 मीटर रिले
- स्नेहा एस एस: 4×100 मीटर रिले / मिक्सड 4×100 मीटर रिले
- नित्या गांधे: 4×100 मीटर रिले
- तमन्ना: 4×100 मीटर रिले / मिक्सड 4×100 मीटर रिले
- श्राबणी नंदा: 4×100 मीटर रिले
- अभिनाया राजराजन: 4×100 मीटर रिले
- नीरू पाठक: 4×400 मीटर रिले
- रशदीप कौर: 4×400 मीटर रिले / मिक्सड 4×400 मीटर रिले
- अंसा बाबू: 4×400 मीटर रिले / मिक्सड 4×400 मीटर रिले
- पुवम्मा आर: 4×400 मीटर रिले
- सलोनी नागर: 4×400 मीटर रिले
यह भी पढ़ें: 2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब