मुहूर्त ट्रेडिंग स्पेशल: क्या आज खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड, 2:20 से शुरू होगा सेशन

bd1612698d0f53afc486dfd926cb4c6317941126623491379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गोल्ड ईटीएफ स्थिरता, सिल्वर अधिक रिटर्न के लिए.

भारत में आमतौर पर वीकेंड पर शेयर बाजार बंद रहते हैं. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की तरफ से हर साल दीवाली पर लक्ष्मी पूजन के दिन एक स्पेशन ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सेशन रखी जाती है. इस साल, यह रविवार, 8 नवंबर को होने जा रहा है और इसी के साथ संवत 2083 की शुरुआत हो रही है. 

यह स्पेशल इक्विटी ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा, जिसमें दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे के बीच एक ‘प्री-ओपन’ सेशन भी होगा. ऐसे में कई निवेशकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि क्या इस दौरान ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में भी दांव लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं. 

मुहूर्त ट्रेडिंग में किन चीजों की होती है खरीदारी?

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अपने ब्रोकर के जरिए ईटीएफ (ETF) खरीद या बेच सकते हैं. हालांकि,मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ईटीएफ (ETF) और शेयरों की खरीद-बिक्री केवल लाइव ट्रेडिंग सेशन के दौरान ही की जा सकती है. 8 नवंबर को जो निवेशक इसमें दांव लगाएंगे, उन्हें T+1 साइकल में सेटलमेंट का लाभ मिलेगा. इसका मतलब है कि रविवार को खरीदा गया ईटीएफ आपके डीमैट खाते में एक दिन बाद, यानी सोमवार को क्रेडिट हो जाएगा.

म्यूचुअल फंड खरीदने के क्या हैं नियम?

दीवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान म्यूचुअल फंड खरीदने के नियम सामान्य दिनों से थोड़े अलग होते हैं क्योंकि इस दिन म्यूचुअल फंड के लिए अलग से कोई ‘लाइव’ मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन नहीं होता है. आप मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान या आज दिन भर Groww, Zerodha Coin, Kuvera जैसे अपने ब्रोकर ऐप या प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं. चूंकि म्यूचुअल फंड के लिए कोई विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र नहीं होता है और रविवार को बाजार बंद होने के चलते म्यूचुअल फंड ट्रांसफर और बैंक सेटलमेंट सिस्टम पूरी तरह काम नहीं करते हैं, इसलिए आपका यह ऑर्डर रविवार को नहीं, बल्कि अगले वर्किंग डे यानी कि सोमवार (9 नवंबर) को प्रोसेस किया जाएगा.

गोल्ड ETF बनाम सिल्वर ETF

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दांव लगाने के लिए गोल्ड ETF और सिल्वर ETF के बीच चुनाव मुश्किल हो सकता है. गोल्ड ETF उन निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं जो कम उतार-चढ़ाव पसंद करते हैं और सोने की कीमतों में होने वाले बदलावों का लाभ उठाना चाहते हैं.

वहीं, दूसरी ओर सिल्वर ETF उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, जो बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद में अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं. औद्योगिक उपयोग और मांग में बदलाव के कारण सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में कहीं अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक अपने कुल बजट का दो-तिहाई (करीब 10%) हिस्सा गोल्ड ETF में रखें. यह आपके निवेश को स्थिरता देगा. वहीं, बजट का बाकी एक-तिहाई (करीब 5%) हिस्सा सिल्वर ETF में लगाएं क्योंकि सिल्वर में इंडस्ट्रियल मांग के कारण ऐतिहासिक रूप से तेज बाउंस-बैक करने की क्षमता होती है, यह आपके पोर्टफोलियो के रिटर्न को तेजी से बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें:

मुहूर्त ट्रेडिंग: आज सिर्फ 1 घंटे के लिए खुलेगा बाजार, नोट कर लें कमाई का शुभ समय! 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *