
दरअसल, करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर जेह के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है.

करीना कपूर शाही और नवाबों के अवतार में नजर आईं. वो खूबसूरत शैंपेन बेज काफ्तान और मैचिंग पगड़ी में नजर आईं. तस्वीरों में वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं. इसे डिजाइनर पुनीत बलाना ने तैयार किया था.

बॉलीवुड की बेबो के लुक में दो सदियों पुराना इतिहास और शाही विरासत की झलक साफ तौर से दिखाई दे रही थी. उनके फेस्टिव लुक ने इस दिवाली को बेहद ही खास और यादगार बना दिया है.

इतना ही नहीं, करीना के लुक की खासियत ये रही है कि उनका ये अंदाज सैफ अली खान के परिवार की विरासत से जुड़ा है. उन्होंने सिर पर पगड़ी के साथ कलगी लगाई थी, जिसे 200 साल पुराना बताया गया. ये कभी भोपाल के नवाब की हुआ करती थी.

वहीं, फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि करीना ने भोपाल की बेगम का कीमती 30 कैरेट का पन्ने (एमराल्ड) का हार पहना है.

फोटोज में करीना के साथ सैफ अली खान भी ब्लैक कलर के कुर्ता पायजामा में शाही अंदाज में नजर आए. उनका लुक भी देखते ही बन रहा था.

फोटोज में तैमूर और जेह का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला. दोनों ही शाही अंदाज में कमाल लगे.
Published at : 09 Nov 2026 10:29 PM (IST)