JEE Advanced 2026 के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, फटाफट करें अप्लाई

12f77cf14b72f2e3b7446bfb941b257e17777006167681120 original


JEE Advanced 2026 : इंजीनियर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद जरूरी है. JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई 2026 है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज रात 11:59 बजे तक का ही समय बचा है. इसलिए अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो बिना देर किए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. 

इस साल यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी और इसका संचालन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है. ध्यान रखें कि सिर्फ वही छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 में सफलता हासिल की है. 

JEE Advanced 2026 की जरूरी डेट्स 

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 2 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है. जो छात्र इस समय तक रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, वे 4 मई 2026 तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं, क्योंकि बिना फीस के फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा. इसके बाद 11 मई 2026 को शाम 5 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए साथ ले जाना जरूरी है. यह जरूरी परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. 

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन फीस 

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को तय फीस जमा करना जरूरी होता है. जिसमें सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों के लिए आवेदन फीस 3200 तय की गई है, जबकि महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1600 रखी गई है. जब तक उम्मीदवार ऑनलाइन फीस जमा नहीं करता, तब तक उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा और स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय रहते फीस भुगतान करना बेहद जरूरी है. 

JEE Advanced 2026 के लिए एलिजिबिलिटी 

JEE Advanced 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. छात्र को JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना जरूरी है, हालांकि SC, ST और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को उम्र में 5 साल की छूट दी जाती है. इसके अलावा उम्मीदवार ने 12वीं की परीक्षा पहली बार 2025 या 2026 में Physics, Chemistry और Maths विषयों के साथ पास की होनी चाहिए. जिसने पहले से किसी IIT में एडमिशन ले लिया है, वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकता है. 

यह भी पढ़ें – अंक भी जुड़वां, उपलब्धि भी जुड़वां; 10वीं में हजारीबाग की बहनें बनीं टॉपर

आवेदन करने का आसान तरीका

1. JEE Advanced 2026 में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.

2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

3.  अब JEE Main 2026 के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.

4. अपनी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

5. इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें – स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *