पंजाब किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ क्यों गंवाया मैच? यहां पढ़िए हार के 3 बड़े कारण

ee5d3df66cbfecea89d4754759a4574a17780881524211364 original


Punjab Kings Lost, 3 Reason Why: आईपीएल 2026 का 49वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 33 रनों से हार का सामना किया. मैच में पंजाब की तरफ से तमाम गलतियां देखने को मिलीं, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हम आपको टीम की 3 बड़ी गलितयां बताएंगे, जो पंजाब की हार का असल कारण बनी. 

1- टॉस जीतकर गलत फैसला 

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनका यह फैसला बिल्कुल गलत नजर आया. पहले बैटिंग का न्यौता पाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 59 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 55 रनों की पारी खेली. हैदराबाद की बैटिंग देखकर तो ऐसा ही समझ आया कि पिच पहले बैटिंग के लिए अनुकूल थी, लेकिन पंजाब की तरफ से पहले बॉलिंग करने का फैसला किया गया. 

2- खराब फील्डिंग 

हैदराबाद के बड़े टोटल में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग का भी अहम योगदान रहा. पंजाब की तरफ से शशांक सिंह, कूपर कोनोली और लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच छोड़े. तीनों ही खिलाड़ियों ने बिल्कुल सिंपल कैच टपकाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने आसान स्टंपिंग छोड़ी. पंजाब की इस खराब फील्डिंग ने हैदराबाद को बड़ा टोटल बनाने में अहम योगदान दिया. 

3- चेज में खराब शुरुआत 

पंजाब किंग्स के सामने 236 रनों का लक्ष्य था. टीम को बड़े टोटल चेज करने के लिए जाना जाता है. पंजाब के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. टीम ने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265/4 रनों का ऐतिहासिक रन चेज किया था.

इस लिहाज से पंजाब के लिए 236 रनों का चेज ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन खराब शुरुआत के कारण टीम इसे हासिल नहीं कर सकी. ओपनिंग पर उतरे प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह क्रमश: 01 और 03 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह पंजाब ने सिर्फ 04 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. लिहाजा खराब शुरुआत पंजाब के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनी. 

 

यह भी पढे़ं: Watch: शशांक सिंह ने फिर टपकाया लड्डू कैच, चौका भी करवा दिया; रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *