समांथा रूथ प्रभु ने सोफे पर लेटे हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बोलीं- इसे ही मैटरनिटी फोटोशूट समझ लें

d8caa32ff6e105ef9d1bf15d1745cce21794231585601587 original


एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. वो अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब समांथा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. वो काला चश्मा लगाए, टेबल पर पैर रखे हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं.

फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इसे ही मेरा मैटरनिटी फोटोशूट कंसीडर करें. फोटो में समांथा का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. फैंस समांथा के इस फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं.’ एक यूजर्स ने लिखा- अपना ध्यान रखो. भगवान आप पर कृपा बनाए रखे. वहीं एक यूजर ने लिखा- बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं. एक ने लिखा- बेबी आने से पहले ही स्पॉटलाइट ले रहा है. इसी तरह के प्यारे कमेंट्स फैंस कर रहे हैं.

बता दें कि समांथा रूथ प्रभु अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं. वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. समांथा जून 2026 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ की सक्सेस सेलिब्रेशन के बीच समांथा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

समांथा और राज की शादी

एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग शादी की. उन्होंने 1 दिसंबर 2025 में कोयम्बटूर में ईशा योगा सेंटर में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी. समांथा और राज शादी में बेहद खुश हैं. समांथा की राज संग दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य संग शादी की थी. उनकी शादी 2017 से 2021 तक चली थी.

वर्क फ्रंट पर समांथा रूथ प्रभु को पिछली बार फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो झांसी के रोल में दिखी थीं. फिल्म को समांथा ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में समांथा साड़ी पहने एक्शन अवतार में नजर आई थीं. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *