ब्रिटेन के फेमस कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रांड (Russell Brand) इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसने की वजह से चर्चा में हैं. वो रेप और यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर हेडलाइन्स में हैं. ऐसे में अब उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया है, जिसके बाद ब्रिटिश की एक अदालत ने साढ़े 10 साल की सजा सुनाई. रसेल ब्रांड कॉमेडियन और एक्टर होने के साथ ही अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी के एक्स हसबैंड भी हैं.
दरअसल, ब्रिटिश की अदालत ने रसेल ब्रांड को 20 साल पुराने मामले में दोषी करार दिया है. उन पर एक महिला से रेप और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने आरोप लगा था, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई. मामला 2004-09 के बीच का है.
रसेल ब्रांड ने आरोपों से किया था इनकार
एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड एक समय पर ब्रिटेन के सबसे चर्चित ब्रांडकास्टर्स में शामिल थे और वो हॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम थे. हालांकि, बाद में उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली थी. ऐसे में अब गुरुवार 5 नवंबर को कोर्ट ने उन्हें रेप केस में दोषी करार दिया. हालांकि, अभिनेता ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था लेकिन अदालत ने दोषी ठहराया है और 9 नवंबर को उन्हें इस केस में साढ़े 10 साल की सजा भी सुनाई गई है.
News Alert! Russell Brand has been sentenced to 10.5 years in a British prison for rape and sexual assault, reports AP. https://t.co/NvyDIjwQcQ
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2026
कोर्ट में जज जोएल बेनाथन ने सुनाया फैसला
रेप केश में कोर्ट में जज जोएल बेनाथन ने रसेल ब्रांड को सजा सुनाई. उन्होंने फैसला सुनाते हुए उन्हें ‘यौन अपराधी’ बताया. जज ने कहा कि रेसल का मानना था कि मशहूर होने का मतलब है कि वो जब चाहे, जैसे चाहे व्यवहार कर सकते हैं और उन्हें नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं, जिनका पालन लोग करते हैं. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि रसेल को अपनी सजा का दो-तिहाई हिस्सा जेल में बिताना होगा. इसके बाद उन्हें शर्तों के तहत रिहाई मिल पाएगी, जो कि पहले से ही निर्धारित होंगी.
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ से ‘रणबाली’ तक, इस हफ्ते OTT पर साउथ की 6 फिल्में, एक्शन-मर्डर मिस्ट्री का लगेगा तड़का
क्या बोले रसेल ब्रांड के वकील?
इसके साथ ही रसेल ब्रांड के वकील इयान विंटर ने दलील दी कि रसेल अब पहले से काफी अलग इंसान बन चुके हैं. पहले वो शराब और नशीली दवाओं की लत में थे और वो उससे उबरने को लेकर बात कर चुके हैं. वहीं, मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता का बयान भी उनके वकील ने पढ़कर सुनाया और बताया कि वो इस मामले के बाद से आज भी इस ट्रॉमा से सिहर रही हैं. उन्हें ये बुरा सपना लगता है, जो कभी खत्म नहीं होगा.
अभी भी चल रही दो आरोपों की जांच
इतना ही नहीं, जानकारी के मुताबिक लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि दो अन्य कथित रेप के आरोपों की जांच भी चल रही है. इस मामले में बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की 16 साल की थी. पुलिस ने कहा कि अगर आगे और भी पीड़िताएं सामने आती हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं है.
बहरहाल, अगर रसेल ब्रांड की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो ‘फॉरगेटिंग सारा मार्शल’, ‘गेट हिम टू द ग्रीक’ और ‘आर्थर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.