2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 

6604957a8c562b1c8580c8720352f9b717821303846611364 original


Womens T20 World Cup 2026, Pakistan: इन दिनों खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम एलिमिनेट हो चुकी है. टीम की तरफ से लगातार खराब प्रदर्शन देखने को मिला. लेकिन अब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें टीम के हेड कोच वहाब रियाज इंग्लैंड में गुलछर्रे उड़ाते दिखे. गौर करने वाली बात यह रही कि कोच के साथ पूरी टीम नजर आई. 

देखा जा सकता है कि पूरी टीम किसी रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रही है. एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इंग्लैंड से चौंकाने वाले दृश्य. T20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की महिला टीम और हेड कोच वहाब रियाज को फास्ट फूड का मजा लेते हुए देखा गया. इसके बाद वे टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी.”

पाक टीम की जमकर आलोचना हो रही है. कोई कोच वहाब रियाज को गलत बता रहा है, तो किसी ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप याद करते हुए कहा कि पाकिस्तान की पुरुष टीम ने भी USA में ऐसा किया था. 

लगातार 3 मैचों में मिली हार 

टूर्नामेंट में फातिमा सना की कप्तानी वाली महिला पाकिस्तान ने शुरुआती लगातार तीन मैचों में हार का सामना किया. पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला, जिसमें 64 रन से हार झेली. दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से शिकस्त झेली. इसके बाद तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 23 रनों से करारी हार का सामना किया. 

एलिमिनेट हो चुकी पाक टीम को अभी ग्रुप चरण के 2 मैच और खेलने हैं. यह मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 23 जून को होगा. नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा. 

फिर टूटा पहला खिताब जीतने का सपना 

पाकिस्तान की महिला टीम ने अब तक एक भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. अब एक बार फिर टीम का पहली ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. 2009 में शुरू हुए टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब अपने नाम किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है. 

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने खुद नहीं छोड़ी कप्तानी, LSG ने किया बर्खास्त! इंसाइड स्टोरी आई सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *