‘मेरे लिए बहुत मुश्किल था’, ‘तख्त’ के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द

07166971e893ddbaf3b7320586b26f5917809216050001372 original


साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘तख्त’ का ऐलान किया था. ये एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसे बड़े बजट और कई बड़े स्टार्स के साथ बनाया जाने वाला था. हालांकि ये फिल्म कुछ समय में ही बंद हो गई. इसी बीच फिल्म से जुड़े माहिर पांधी ने फिल्म के बंद होने की असली वजह का खुलासा किया हैं. साथ ही खुद के बारे में खुलकर बात की है.

क्यों बंद हुई तख्त?

मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में माहिर ने बताया कि ‘तख्त’ कोई नॉर्मल फिल्म नहीं थी क्योंकि ये फिल्म करण जौहर के पिता यश जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था. जब कोई ऐतिहासिक फिल्म बनाई जाती है, तो उसके तथ्यों को बदला नहीं जा सकता हैं. लेकिन कोरोना के आने से हालात बदल गए. फिल्म में कई बड़े कलाकारों को शामिल किया गया था, लेकिन सभी के डेट्स को मिलाना मुश्किल हो गया था. इसी वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई.’

माहिर को हुआ था दुख

इसके आलावा उन्होंने कहा, ‘अगर आज तख्त बनाई जाए, तो इसकी स्क्रिप्ट को भी नए सिरे से लिखना पड़ेगा क्योंकि दर्शकों की पसंद अब बदल चुकी है. मैं लगभग उस सपने को जी रहा था. मुझे पार्टियों में बुलाया जाता था और फिल्म की टीम मुझे अपने परिवार का हिस्सा महसूस कराती थी. जब ये फिल्म नहीं बनी, तो इसे स्वीकार करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में काम करने का सपना टूटना मेरे लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था.’

मेरे लिए बहुत मुश्किल था', 'तख्त' के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द

ये भी पढ़ें: शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सेलिना जेटली, शेयर की दिलकश फोटोज, फैंस बोलें- मेरी क्रश

फिल्म की टीम और बजट 

बता दें कि फिल्म की कहानी मुगल साम्राज्य की सत्ता की लड़ाई पर थी, जिसमें शाहजहां के शासन के समय सिंहासन के लिए होने वाले संघर्ष को दिखाया जाने वाला था. फिल्म में दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच की लड़ाई देखने को मिलती. वहीं अनिल कपूर ‘शाहजहां’, रणवीर सिंह ‘दारा शिकोह’, विक्की कौशल ‘औरंगजेब’, करीना कपूर खान ‘जहांआरा बेगम’, भूमि पेडनेकर ‘रोशनआरा बेगम’, आलिया भट्ट ‘दिलरस बानो बेगम’ और जाह्नवी कपूर ‘नादिरा बानो बेगम’ का किरदार निभाने वाली थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये था, जिसकी शूटिंग 2020 में शुरू होने वाली थी और इसे 2021 में इसे रिलीज किया जाना था. 

ये भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ पर एक के बाद एक आ रही परेशानी, बहन सबा के ससुर को भी आया स्ट्रोक, अब ऐसी है तबियत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *