RBI: 30 जून से बंद हो जाएंगे कागजी नोट, RBI लाएगा प्लास्टिक वाली करेंसी? सरकार ने क्या कहा, जानें

00bc851bb4bb7cbcffb14ed15b3753bc17810893952761346 original


RBI News: बीते कई दिनों से RBI को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. जिनमें से एक खबर है कि आरबीआई जल्दी ही कागजी नोट बैन करने वाला है और उसकी जगह पर अब भारत में प्लास्टिक नोट चलाए जाएंगे. हालांकि सरकार की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि ऐसा कबसे होने जा रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर तो नोट बैन करने की तारीखें भी आ गई हैं, जिससे यूजर्स के बीच काफी खलबली मची हुई है.

क्या हैं पूरा मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि RBI 30 जून से कागजी नोट बैन करने जा रहा है. तो वहीं इसी तारीख से प्लास्टिक करेंसी को रिप्लेस कर दिया जाएगा. इस खबर को सोशल मीडिया पर देखते ही लोगों के बीच काफी अफरा- तफरी मच गई. लोगों को 2016 का नोटबंदी वाला सीन याद आने लगा. हालांकि इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अब सरकार की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: 78 दिनों तक नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? ईंधन पर सरकार खर्च करेगी 1.23 लाख करोड़

क्या है खबर की सच्चाई?
सरकारी की ऑथराइज्ड एजेंसी PIB के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया गया है. जिसे इस एजेंसी ने पूरी तरह फेक बताया है. इस वीडियो की सच्चाई को उजागर करते हुए एजेंसी ने लिखा, ‘ये क्लेम पूरी तरह से फेक है. RBI के मुताबिक 30 जून 2026 तक कागज़ी नोटों को हटाने या उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने की कोई योजना नहीं है.’

इसके आगे इस एजेंसी ने लोगों से ऐसी किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा करने से इनकार किया है. उन्होंने लिखा, ‘सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट देखें. जानकारी शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें. भारत सरकार से जुड़ी संदिग्ध जानकारी की रिपोर्ट पीआईबी फैक्ट चेक पर जांचें’.

ये भी पढ़ें: Business Ideas: 20 साल के हो गए हैं? कम निवेश में शुरू करें ये 7 बिजनेस, होगी शानदार कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *