8 साल का रिकॉर्ड ब्रेक: 2017 के बाद पहली बार मुहूर्त ट्रेडिंग में लाल निशान पर बंद बाजार

14e569aad64b92aabe8f71e6c6333bea17941890046051379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 2026 मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार गिरावट पर बंद.
  • यह 10 साल में दूसरी बार नीचे बंद हुआ.
  • सेंसेक्स 29 अंक, निफ्टी 6 अंक फिसलकर बंद हुए.
  • सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद मुनाफावसूली हुई.

दीवाली के मौके पर शेयर बाजार में रखी गई मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार निवेशकों को निराश होना पड़ा है. दरअसल, पिछले 10 सालों (2017 से 2026) में दूसरी बार दीवाली के दिन एक घंटे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. इससे पहले 2018 से लेकर 2025 तक लगातार 8 साल मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार हमेशा बढ़त के साथ बंद हुआ. इस बार 2026 में यह सिलसिला टूट गया. 

रविवार को रखे गए इस कम वॉल्यूम वाले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 81,299 अंकों के स्तर पर बढ़त के साथ खुला, जो शुक्रवार की क्लोजिंग से लगभग 300 अंक ऊपर था. कारोबार के दौरान इसने 81,442 अंकों के हाई लेवल पर भी पहुंचने में कामयाब रहा. इसके बाद ऊंचे स्तरों पर शुरू हुई मुनाफावसूली के चलते यह 81,000 के स्तर से नीचे आ गया और आखिरकार 29 अंकों की गिरावट के साथ 80,999 पर बंद हुआ.

शेयर बाजार ने दोहराया इतिहास

कल से पहले साल 2017 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ था. जिस तरह से कल NSE पर निफ्टी 6.65 अंक फिसलकर 25,023.70 के स्तर पर आ गया. ठीक उसी तरह से साल 2017 में भी यह 44 अंकों की गिरावट के साथ 24,986 अंकों पर बंद हुआ था. 

दलाल स्ट्रीट की यह पुरानी परंपरा रही है कि दीवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में घरेलू निवेशक केवल शेयर खरीदते हैं, चाहे वह सिर्फ एक शेयर ही क्यों न हो. इस दौरान शेयर बेचने नहीं चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि बिकवाली से लक्ष्मी चली जाती है. चूंकि लगभग हर निवेशक केवल खरीदारी करता है और कोई शेयर बेचता नहीं है, तो आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ ही बंद होते हैं, भले ही यह बढ़त मामूली क्यों न हो, लेकिन संवत 2083 की शुरुआत पर रविवार (8 नवंबर 2026) को रखे गए ट्रेडिंग सेशन में यह रिकॉर्ड टूट गया. 

कल क्यों टूटा बाजार? 

कल मुहूर्त ट्रेडिंग में आई गिरावट पिछले सात कारोबारी सत्रों के बाद आई है. इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों (सेंसेक्स और निफ्टी) में 10% से अधिक की भारी बढ़त दर्ज की गई थी. इस तेजी के बाद बाजार कई महीनों के हाईलेवल पर पहुंच गया था, जिससे निवेशकों को बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिला.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर.  का कहना है, हफ्तेभर की शानदार तेजी के बाद यह मामूली ठहराव मुनाफा वसूली को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी तेजी के बाद बिना किसी ठहराव के लगातार आगे बढ़ना मुश्किल होता है. हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग में इस पैटर्न के बदलने की कोई संभावना नहीं थी.”

रविवार के सेशन में, कुछ बड़े लार्ज-कैप शेयरों में गिरावट आने की वजह से मुख्य सूचकांक नीचे आ गए थे. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. नतीजतन, BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5% की बढ़त के साथ बंद हुए.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, इससे BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशनलगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 506 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:

आज LPG रीफिल बुकिंग का क्या चल रहा रेट, कहीं दीवाली बाद बढ़ तो नहीं गए दाम? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *