टीवी से शुरू हुआ था सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां रीमा लागू का करियर, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

fdab8224fe5be832db3257005626aa3c17819545025311064 original


Reema Lagoo Birth Anniversary: बॉलीवुड में अक्सर ही लीड एक्टर्स के बीच साइड एक्टर्स भी फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाते हैं. हिंदी सिनेमा की दिवंगत अदाकारा रीमा लागू का जलवा भी कुछ ऐसा ही था. अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम करने वाली रीमा को दर्शकों से खूब प्यार मिला था. वो सलमान खान की मां के किरदार निभाकर काफी पॉपुलर हुई थीं. बॉलीवुड में आने से पहले एक्ट्रेस ने 10 साल तक बैंक में बतौर क्लर्क काम किया था.

टीवी से किया था एक्टिंग डेब्यू

रीमा लागू का जन्म 21 जून 1958 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम नयन भदभदे था. उनकी मां मंदाकिनी मशहूर मराठी स्टेज एक्ट्रेस थीं. रीमा ने भी अपना करियर मराठी स्टेज परफॉर्मर के रूप में शुरू किया था. इसके बाद वो टीवी इंडस्ट्री में आई थीं. उनका टीवी डेब्यू ‘खानदान’ शो से हुआ था जो साल 1985 में आया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने तू तू मैं मैं, श्रीमान श्रीमती, नुपूर, किरदार और नामकरण जैसे शोज में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें: जब श्रद्धा कपूर ने दी अजय देवगन और ऋतिक रोशन को पटखनी, फिल्म ने कमाया था 700% प्रॉफिट

10 साल तक बैंक में की नौकरी

रीमा लागू बॉलीवुड में आने से पहले नौकरी करती थीं. साल 1979 से उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में काम करना शुरू किया था. बतौर क्लर्क उन्होंने 10 साल तक सर्विस दी थी. हालांकि बाद में अपने एक्टिंग करियर को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने इस नौकरी को अलविदा कह दिया था.

टीवी से शुरू हुआ था सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां रीमा लागू का करियर, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

सलमान की मां बनकर जमकर बटोरी सुर्खियां

रीमा लागू ने सबसे पहले जूही चावला की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में जूही की मां का किरदार निभाया था. लेकिन, लोकप्रियता सलमान खान की मां के किरदारों से मिली. वो साजन, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, पत्थर के फूल और जुड़वा में एक्टर की मां बनी थीं.

ये भी पढ़ें: 2 साल से पर्दे से दूर कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने लूटा था बॉक्स ऑफिस, बजट से 276% ज्यादा हुई थी कमाई

2017 में हो गया था निधन

सलमान खान की मां बनने के अलावा रीमा ने शाहरुख खान, आमिर खान, श्रीदेवी और संजय दत्त जैसे सुपरस्टार्स की मां के किरदार भी निभाए थे. उन्हीने निश्चय, दीवाना मस्ताना, शादी करके फंस गया यार, कहीं प्यार ना हो जाए सहित कई फिल्मों में पत्नी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता था. उनका महज 59 साल की उम्र में 18 मई 2017 को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *