कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. इन दिनों वो फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आ रही हैं. कृति सेनन ने पोस्ट कोविड एरा में वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर.
कृति सेनन की पोस्ट कोविड एरा की फिल्मों का कलेक्शन
कृति सेनन की पोस्ट कोविड एरा में 9 फिल्में रिलीज हुई हैं. उनकी पहली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ थी. कोईमोई के मुताबिक, इस फिल्म ने 73.29 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘भेड़िया’ है. भेड़िया ने 91.19 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे नंबर पर ‘शहजादा’ है. शहजादा ने 48.35 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे नबंर पर ‘आदिपुरुष’ है. इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे. फिल्म ने 390.01 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर पर ‘गणपथ’ है. फिल्म ने 13.12 करोड़ कमाए.
ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने पाक एक्ट्रेस कुब्रा खान का बर्थडे किया सेलिब्रेट, शर्मिला टैगोर ने खिलाया मीठा
छठे नंबर पर ‘तेरी बातों में उल्झा जिया’ है. इस फिल्म ने 140.41 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. सातवें नंबर पर क्रू है. इस फिल्म का कलेक्शन 161.2 करोड़ हो गया है. आठवें नंबर पर ‘तेरे इश्क में’ है. इस फिल्म में वो धनुष के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म ने 164 करोड़ कमाए. नौवें नबंर पर ‘कॉकटेल 2’ है. ‘कॉकटेल 2’ ने 3 दिन में 85.53 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म अभी थिएटर में लगी है.
सारी फिल्मों का टोटल 1167.1 करोड़ हो गया है. अब कॉकटेल 2 के साथ एक्ट्रेस 1200 करोड़ क्लब में एंट्री के इंतजार में हैं.
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस
‘कॉकटेल 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 17.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने टोटल 47.50 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 76.25 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स हैं.