Hair Wash During Periods: पीरियड्स के पहले दिन बाल धो लिए तो क्या सच में बढ़ जाती है ब्लीडिंग? क्या कहते हैं डॉक्टर्स

0745882d495a513223efad78cf0048df17842235380741257 original


Can We Wash Hair On First Day Of Period: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कई तरह की सलाह देते हैं. इनमें सबसे आम बात यह सुनने को मिलती है कि पीरियड्स के पहले दिन बाल नहीं धोने चाहिए, क्योंकि इससे ब्लीडिंग बढ़ जाती है या दर्द ज्यादा होने लगता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? डॉक्टरों के मुताबिक, इस धारणा के पीछे कोई ठोस साइंटफिक प्रमाण नहीं है. पीरियड्स के दौरान बाल धोना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है. हां, हार्मोनल बदलाव की वजह से कुछ महिलाओं को हल्की असहजता जरूर महसूस हो सकती है.

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम 

डॉ. कल्याणी बनर्जी के अनुसार, पीरियड्स के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम हो जाता है. इसी समय गर्भाशय की अंदरूनी परत निकलती है, जिससे ब्लीडिंग होती है. इस दौरान कुछ महिलाओं को ऐंठन, थकान और शरीर के तापमान में हल्के बदलाव महसूस हो सकते हैं. इन हार्मोनल बदलावों का असर स्कैल्प पर भी पड़ता है, जिससे बाल अधिक ऑयली या सिर की त्वचा थोड़ी संवेदनशील हो सकती है.

धोने और पीरियड्स की ब्लीडिंग का संबंध

डॉक्टरों का कहना है कि बाल धोने और पीरियड्स की ब्लीडिंग के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है. पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग पूरी तरह हार्मोन और गर्भाशय की प्रक्रिया से नियंत्रित होती है. बाल धोने, नहाने या सिर पर पानी डालने से ब्लीडिंग न तो बढ़ती है और न ही कम होती है. हालांकि, अगर आप बहुत ठंडे पानी से सिर धोती हैं तो कुछ समय के लिए ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है. कुछ महिलाओं में इससे सिरदर्द, हल्की कंपकंपी या ऐंठन थोड़ी बढ़ी हुई महसूस हो सकती है. लेकिन यह असर अस्थायी होता है और इसका पीरियड्स की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

इसे भी पढ़ें – Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी

पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. बाल धोने से स्कैल्प में जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ होती है, जिससे ताजगी महसूस होती है और मूड भी बेहतर हो सकता है. अगर इस दौरान थकान ज्यादा हो या शरीर कमजोर महसूस हो रहा हो, तो लंबे समय तक बाल धोने या बहुत देर तक खड़े रहने से बचना बेहतर है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि पीरियड्स के दौरान बाल धोते समय बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. अगर स्कैल्प संवेदनशील महसूस हो रहा हो तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें और बाल धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखा लें, ताकि ठंड न लगे.

अगर पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तेज दर्द हो, चक्कर आए, लगातार कमजोरी महसूस हो या हर महीने असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो इसे बाल धोने से जोड़ने के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें –  AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *