जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट

bf692199e5a95abe6129f529b65675bd17848803010181216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह ज़ोमैटो और स्विगी के मौजूदा मार्केट प्रभुत्व को चुनौती देगा।

Online Food Order: आज के समय में हर काम बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है. ज्यादातर लोग नौकरी करने के लिए दूसरे राज्यों से आकर फ्लैट या फिर PG में रहते हैं. ऐसे में अकेले रहने वाले लोग अक्सर बाहर से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर लेते हैं. इसके लिए आमतौर पर लोग जोमैटो और स्विगी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब जल्द ही आपके पास ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए एक नया ऑप्शन हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही फूड डिलीवरी बिजनेस में एंट्री करने वाली है. 

क्या सच में फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले महीने अगस्त में सबसे पहले बेंगलुरु में फूड डिलीवरी की टेस्टिंग की शुरुआत कर सकती है. अगर ये पायलट सफल रहता है तो कंपनी आगे अपने फूड बिजनेस को धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी शुरू कर सकती है. ऐसे में यह तो सभी जानते हैं कि फूड डिलीवरी मार्केट में पहले से ही जोमैटो और स्विगी का दबदबा है, लेकिन फ्लिपकार्ट की फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री होने के बाद लोगों को फूड ऑर्डर करने के लिए एक विकल्प और मिल सकता है. 

ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की ‘EMI’ दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान

इस पर कंपनी के CEO ने क्या कहा?

फ्लिपकार्ट के CEO ने कहा कि अगर किसी भी कंपनी के पास अच्छी योजना और ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाएं हो तो इसकी मदद से वह पहले से मौजूद कंपनी को टक्कर दे सकती है. 

फूड डिलीवरी बिजनेस से फ्लिपकार्ट को हो सकता है फायदा?

  • आज बड़ी संख्या में लोग फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनी से कपड़े, जूते, घरेलू सामान जैसी चीजों को खरीदते हैं.
  • इससे साफ है कि फ्लिपकार्ट के पास पहले से ही करोड़ों ग्राहक मौजूद हैं.
  • इसके साथ ही कंपनी ने कुछ साल पहले ही फ्लिपकार्ट की एक क्विक-कॉमर्स सर्विस शुरू की थी, जिसकी मदद से लोग अपने जरूरत का ज्यादातर सामान खरीद रहे हैं.
  • फ्लिपकार्ट मिनट्स से 10 से 15 मिनट में ही सामान आपके घर डिलीवरी किया जाता है.
  • कंपनी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट मिनट्स को ग्राहकों से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला.
  • अब कंपनी फूड डिलीवरी बिजनेस में भी कदम रख रही है. फिलहाल जोमैटो और स्विगी इस बिजनेस में पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं.

ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *