रफ स्किन और ड्राई हेयर का हो जाएगा कायापलट, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

5dd5ec2fb29613690c47dbaf819b77a917853066129121437 original


अगर आपकी स्किन रफ हो गई है और बाल बहुत ज्यादा ड्राई लगते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा कई बार मौसम, धूप, कम पानी पीना और गलत खानपान की वजह से ऐसा होने लगता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं. जिससे आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे या बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि वह आपको इसकी वजह बताएंगे साथ ही आपको जरूरत पड़ने पर दवा भी दे सकते हैं इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

1. नारियल तेल का इस्तेमाल करें

नारियल का तेल स्किन और बाल दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए और नहाने से पहले हल्के हाथों से स्किन पर लगाएं. वहीं बालों में तेल लगाकर 30 से 40 मिनट बाद शैंपू कर लें. इससे ड्राईनेस कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

2. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन को ठंडक देता है और उसे नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए आप ताजा एलोवेरा जेल चेहरे या रफ स्किन पर 15 से 20 मिनट लगाकर धो लें. बालों में भी इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. दही और शहद का पैक

दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर स्किन पर लगाएं. 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. यही मिश्रण बालों पर भी लगाया जा सकता है. दही और शहद की मदद से बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं.

4. खूब पानी पिएं

सिर्फ बाहर से देखभाल करने से काम नहीं चलता. शरीर में पानी की कमी भी स्किन और बालों को ड्राई बना सकती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें.

5. हेल्दी खाना खाएं

हरी सब्जियां, फल, मेवे और प्रोटीन वाली चीजें खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. इसका असर स्किन और बालों पर भी दिखाई देता है.

इन बातों का रखें ध्यान

हर किसी की स्किन और बाल अलग होते हैं. इसलिए कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें. अगर खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. ऐसा करना आपके लिए जरूरी है इससे आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही आप छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर आप अपनी स्किन और बालों की देखभाल कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि नियमित देखभाल और सही खानपान से रफ स्किन और ड्राई हेयर की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है.

यह भी पढ़े: Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *