उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीजीटी के 2607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती उत्तर प्रदेश के गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पदों के लिए की जा रही है. कुल 2607 पदों में 2329 पद बालक वर्ग के स्कूलों और 278 पद बालिका वध के स्कूलों के लिए है भारती 26 विषयों में की जाएगी.
18 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
पीजीटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार की सुविधा 21 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी. आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले नोटिफिकेशन और सूचना पढ़ने की सलाह दी है. फॉर्म अंतिम रूप से जमा करने के बाद कुछ जरूरी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले ही सभी डिटेल को ध्यान से जांचना होगा.
कुल 26 विषयों में होगी भर्ती
इस भर्ती में कुल 2607 प्रवक्ता पद शामिल है. इनमें 2,329 पद बालक वर्ग के स्कूलों और 278 पद बालिका वर्ग के स्कूलों के लिए है. यह भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, भूगोल, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र सहित कुल 26 वर्षों में होगी. आयोग ने यह भी बताया कि पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है.
पीजीटी भर्ती के लिए कौन है एलिजिबल?
ज्यादातर विषय के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि कुछ विषयों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग भी निर्धारित की गई है. फिजिकल एजुकेशन के लिए ग्रेजुएशन के साथ एमपीईडी की योग्यता बताई गई है. वहीं पेंटिंग आर्ट्स और म्यूजिक जैसे विषयों के लिए अलग पात्रता शर्ते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को अपने विषय के अनुसार नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता देखनी होगी.
आयु सीमा, आवेदन फीस और सैलरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 62 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. वहीं पीजीटी भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समेत निर्धारित दूसरी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये फीस हैं. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 फीस जमा करनी होगी.
ये भी पढ़ें-लाइब्रेरी में पढ़ाई और गुरुद्वारे में सोना, कौन हैं IAS बनने की जिद रखने वाले मिन्हाज?
दिसंबर में होगी पीजीटी परीक्षा
यूपीईएसएससी पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे और 30 सवाल सामान्य ज्ञान और 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे. परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी. गलत उत्तर या एक से ज्यादा ऑप्शन चुनने पर नेगेटिव अंक का भी प्रावधान है. वहीं लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा और दोनों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. पीजीटी टीचर्स को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत सैलरी और सुविधा मिलेगी. जिसमें सैलरी 47,600 से 1,51,100 रुपये तक होगी.
कैसे करें आवेदन?
- इच्छुक उम्मीदवार यूपीईएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद ऑनलाइन फार्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- डिटेल भरने के बाद डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- अब फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करके इसे सबमिट कर लें.
- लास्ट में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-कम पैसे में सीखे नौकरी वाली स्किल, ये 6 कोर्स युवाओं के लिए हैं फायदेमंद
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI