Bihar STET 2026: 11 नवंबर की परीक्षा अब 22 को होगी, एडमिट कार्ड 12 नवंबर को

e57f918846ae7b8427ff64cd46f0736517942868658761257 original


बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की तारीख में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 22 नवंबर को कराया जाएगा. परीक्षा की तारीख बदलने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को उपलब्ध होंगे.

बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख में भी बदलाव किया है. यह परीक्षा पहले 22 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत 23 नवंबर 2026 से होगी. दोनों परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गई है.

11 नवंबर की STET परीक्षा अब 22 नवंबर को

बिहार STET 2026 की परीक्षा पहले 11 नवंबर को होनी थी. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर छुट्टी घोषित किए जाने के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, बुधवार को इन त्योहारों के लिए अवकाश निर्धारित किया गया है. इसी वजह से बोर्ड ने 11 नवंबर को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

अब उम्मीदवारों को 22 नवंबर 2026 को STET परीक्षा में शामिल होना होगा. जिन अभ्यर्थियों ने पहले से परीक्षा की तैयारी कर रखी है, उन्हें बदली हुई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं करनी होंगी.

12 नवंबर को जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद बिहार बोर्ड की ओर से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे जरूर डाउनलोड करें. पुराने एडमिट कार्ड के बजाय नए प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करें.

नए एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां STET 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी. इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा.

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा की तारीख भी बदली

बिहार बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली थी. अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 23 नवंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *