Investment Tips: SIP के अलावा इन 7 स्मार्ट ऑप्शंस में लगाएं पैसा, बिना काम किए हर महीने आएगी सैलरी

047f4dffc057e4afe088d9c278a2b19717782250514321416 original


Smart Investment Options: आपमें से कई लोग अपने पैसे को निवेश करने के बारे में सोचते जरूर होंगे. या इस बात को लेकर ज्यादातर लोगों के दिमाग में यह सवाल आते हैं कि आखिर वह अपनी कमाई कौन सी सुरक्षित जगह में निवेश करें ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन सात स्मार्ट ऑप्शंस में आप अपने पैसों को लगा सकते हैं, ताकि बिना काम किए भी हर महीने आपकी सैलरी बेहद ही आसानी से आ सके. 

1. म्यूचुअल फंड SWP (Mutual Fund SWP) 

 यह निवेश निकालने का एक बेहद ही आसान तरीका है, जहां आप इसमें अपनी महनत की कमाई से एक निश्चित राशि हर महीने बेहद ही आसानी से निकाल सकते हैं. इसके अलावा म्यूचुअल फंड SWP की एक खासियत यह है कि आपका बाकी पैसा निवेश होकर लगातार बढ़ता रहता है. 

2. पोस्ट ऑफिस MIS (Post Office MIS)

यह खासतौर से उन लोगों के लिए बेहद ही बेहतरीन विकल्प है जो अपने निवेश से किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. इतना ही नहीं, इसमें न सिर्फ आपकी जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी बल्कि केंद्र सरकार हर महीने तय ब्याज आपके खात में आसानी से जमा भी करती रहेगी. 

होम लोन-कार लोन लेने का गोल्डन रूल! क्या है 30% EMI नियम, जो कभी कर्ज में फंसने नहीं देता?

3. डिविडेंड स्टॉक्स (Dividend Stocks)

आपमें से बेहद ही कम लोगों को डिविडेंड स्टॉक्स के बारे में सही जानकारी होगी. दरअसल, डिविडेंड स्टॉक्स वे कंपनियां होती है, जहां लोग अपने फायदे का एक हिस्सा नियमित रूप से शेयरधारकों को नकदी के रूप में दी जाती है. इसके अलावा, ज्यादा डिविडेंड स्टॉक्स की कंपनियां स्थिर कंपनियों की श्रेणी में आती हैं. इसके अलावा आप किसी बड़ी कंपनियों के शेयर को खरीदकर उनके मुनाफे का एक बेहतरीन हिस्सा भी बन सकते हैं. 

4. कॉर्पोरेट बॉन्ड्स (Corporate Bonds) 

कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में निवेश करते समय आप किसी निजी कंपनियों को पैसा उधार के रूप में देते हैं. दरइअसल, इसमें निवेश के दौरान यह आपको बैंक या फिर किसी FD से ज्यादा की मात्रा में अधिक ब्याज देते हैं. हांलाकि, इसमें निवेश करते समय इस बात का खास रूप से ध्यान रखें कि कंपनी की साख यानी (Credit Rating) की जांच के बारे में जानना बेहद ही अनिवार्य होता है. 

5. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) 

इस स्कीम को खास तौर से बुजुर्गों के लिए बनाया गया है. जहां, तिमाही आधार यानी (Quarterly Basis) पर ही ब्याज भुगतान न सिर्फ किया जाता है बल्कि इसमें निवेश के दौरान बुजुर्गों को टैक्स में भी पूरी तरह से छूट दी जाती है. बुजुर्ग इस स्कीम को सबसे ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं. 

होम लोन-कार लोन लेने का गोल्डन रूल! क्या है 30% EMI नियम, जो कभी कर्ज में फंसने नहीं देता?

6. REITs

REITs एक तरह से रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए किसी बेहतरीन विकल्प से कम नहीं है. इसमें आप मॉल या ऑफिस स्पेस के मालिक बने बिना ही किराए से होने वाली कमाई में अपना आधा हिस्सा बेहद ही आसानी से पा सकते हैं. 

7. मासिक ब्याज FD (Monthly Intrestes FD)

आपमें से बेहद ही कम लोगों को मासिक ब्याज एफडी के बारे में जानकारी होगी. दरअसल, यह खासतौर से उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपनी राशि पर नियमित रूप से किसी तरह का मासिक आय चाहते हैं. इसके अलावा इस साल 2026 में प्रमुख बैंक और NBFCs लगभग 6.5 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत हर साल तक की ब्याज दर देने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करते समय ‘मंथली पेआउट’ विकल्प को चुनकर इस बचत को पेंशन की तरह भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *