Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट

0ef666ec653fbe2d540474800525ff6317839113723871435 original


Gold- Silver Price Today 13 July 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें. सोमवार, 13 जुलाई को सोने की कीमतों में 0.29% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब 1,47,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. यानी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोना करीब 430 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली और इसका भाव करीब 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया. 

सोने का भाव शहर अनुसार- 

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 144480 ₹132450 108400
मुंबई 144330 132300 108250
कोलकाता 144330 132300 108250
चेन्नई 145090 133000 111200
पटना 144380 132350 108300
लखनऊ 144480 132450 108400
मेरठ 144480 132450 108400
अयोध्या 144480 132450 108400
कानपुर 144480 132450 108400
गाजियाबाद 144480 132450 108400
नोएडा 144480 132450 108400
गुरुग्राम 144480 132450 108400
चंडीगढ़ 144480 132450 108400
जयपुर 144480 132450 108400
लुधियाना 144480 132450 108400
गुवाहाटी 144330 132300 108250
इंदौर 144380 132350 108300
अहमदाबाद 144380 132350 108300
वडोदरा 144380 132350 108300
सूरत 144380 132350 108300
पुणे 144330 132300 108250
नागपुर 144330 132300 108250
नासिक 144360 132330 108280

क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर

चांदी का ताजा भाव
आज चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले कमजोर रही. 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव करीब 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. 

सोने-चांदी के दाम क्यों बदलते हैं?
सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरें और वैश्विक तनाव जैसी कई बातें इनकी कीमत तय करती हैं. यही वजह है कि सर्राफा बाजार में लगभग हर दिन नए रेट जारी किए जाते हैं.

दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग

इन बातों का रखें ध्यान- 

अगर आप ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना है. सबसे पहले तो BIS हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और GST जरूर चेक करें. वहीं निवेश के लिए खरीदारी करने वाले लोग अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट की तुलना करने के बाद ही सोना या चांदी खरीदें. सोच समझकर ही सोने- चांदी की खरीदारी करनी चाहिए. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *