RR VS DC: पहली गेंद पर पहला छक्का; यशस्वी जायसवाल के पवरप्ले से मिचेल स्टार्क की निकल गई हवा

df92151f25891e62768de132de16f4f717454893804021221 original


IPL 2026: इंडियन प्रेमियार लीग के 43वें मुकाबले में यशस्वी जयसवाल ने तूफानी शुरुआत कर इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. यशस्वी की धाकड़ बल्लेबाजी को देख गेंदबाज मिचेल स्टार्क के भी रोंगटे खड़े हो गए. हालांकी, स्टार्क ने बाद में जायसवाल का विकेट लिया और हिसाब बराबर कर लिया. 

आईपीएल में अभी तक 43 मुकाबले हो चुके हैं. लेकिन इसमें सबसे रोमांचक बात यह है कि सबसे ज्यादा नाम कमाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स रही है. इसके दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से धूम मचाया हुआ है.

मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज यशस्वी के सामने ढेर 

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने इस पूरे सीजन को अपने नाम कर लिया है. शुक्रवार को हुई मैच के दौरान यशस्वी ने कुछ ऐसा किया जिसने स्टेडियम में सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. जब यशस्वी ग्राउन्ड में उतरे तब किसी को अंदाजा नहीं था कि वे पहली ही गेंद पर आसमन छूने वाला छक्का लगाएंगे. 

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले मिचेल स्टार्क ने जब पहली गेंद फेंकी तब यशस्वी का बल्ला उठा और गेंद सीधा सीमा रेखा के पार स्क्वायर लेग की दिशा मे चली गई. पहली ही गेंद पर छक्का.

यह भी पढ़ें- डग आउट में मोबाइल फोन यूज कर फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, तोड़ा BCCI का नियम; जानें अब क्या होगा

यही नहीं यशस्वी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले ही गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है. अबतक उन्होंने 4 बार पहली गेंद पर छक्का लगाया है. प्रियांश शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, उन्होंने अबतक 2 बार पहली गेंद पर छक्का जड़ा है. 

पहली गेंद पर पहला छक्का जड़ने रिकार्ड का यशस्वी के नाम 

यशस्वी के इस आंकड़े ने इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से उनका नाम दर्ज कर दिया है. यह साबित  करता है कि वे सिर्फ बल्लेबाजी के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि वे खतरनाक गेंदबाजों पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दबाव बनाने की अद्भुत क्षमता रखते हैं.

यह भी पढ़ें- आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये

हालांकि, पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के बाद यशस्वी जयसवाल  पर ऐसा ग्रहण लगा कि उन्हे मिचेल स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज की तीसरी गेंद पर ही पवेलियन वापस जाना पडा. जायसवाल 3 गेंदों में 6 रन बनाकर कैच आउट हो गए. जयसवाल के आउट होने के बाद क्रीज को ध्रुव जूरेल और वैभव ने संभाला.  हालांकि, मैच के शुरुआती ओवरों में ही काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. वैभव केवल 4 रन बना सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *