Vetri Laptop Scheme: तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कॉलेज और वोकेशनल प्रोग्राम कोर्स में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने वाला कदम उठाया है. मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता वाली सरकार ने वेत्री लैपटॉप योजना को लागू करने का आदेश जारी कर दिया है. इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है, जिसके तहत सरकारी और राज्य सहायता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को मुक्त लैपटॉप दिए जाएंगे. तमिलनाडु बजट 2026-27 में घोषित योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है.
किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ?
वेत्री लैपटॉप योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई प्रोग्राम के छात्रों को शामिल किया गया है. इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज से ग्रैजुएशन या डिप्लोमा प्रोग्राम कर रहे फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्र शामिल होंगे. इसके अलावा आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, चिकित्सा विज्ञान, कृषि, मत्स्य पालन और कानून के छात्र भी में शामिल होंगे. वहीं पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थी भी इसके पात्र होंगे. इसके अलावा 2025-26 सत्र में योजना के लाभ से वंचित रहे प्रोफेशनल कोर्स के तीसरे और चौथे वर्ष के वर्तमान छात्रों को भी योजना में शामिल कर राहत दी गई है.
ये भी पढ़ें-सुबह जल्दी उठने वाले ही बनते हैं टॉपर? जानें बोर्ड परीक्षा में सफलता के असली फार्मूले
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए मिलेंगे यह लैपटॉप
इंजीनियरिंग और तकनीकी प्रोग्राम की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है. इंजीनियरिंग के छात्रों को इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर या उसके उच्च क्षमता वाले कॉन्फिगरेशन वाले लैपटॉप दिए जाएंगे. वहीं गुणवत्ता मानको के अनुरूप लैपटॉप की खरीद और वितरण के जिम्मेदारी राज्य संचालित इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु को सौंपी गई है.
याेजना शुरू करने के पीछे क्या है उद्देश्य?
डिजिटल लर्निंग के दौर में लैपटॉप शिक्षा का एक अनिवार्य साधन बन चुका है. सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने, नए स्किल सीखने और रोजगार के अवसरों की तैयारी में मदद करना है. वहीं विशेष रूप से वंचित वर्ग और मध्यम आय वाले परिवारों से आने वाले छात्रों तक डिजिटल साधनों के पहुंच आसान करने के लिए यह योजना शुरू कर की जा रही है. इसके अलावा वैश्विक नौकरी बाजार के कंपटीशन के अनुरूप छात्रों की क्षमताओं और रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है.
ये भी पढ़ें-CSIR UGC-NET के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:50 तक करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI