‘अमीरों से लो ज्यादा टैक्स, गरीबों को दो सहारा’, ऐसा क्यों बोले बिल गेट्स?

efc6f8b7b21e921cc5c5f45ea37acf6717942218633971216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आय असमानता रोकने के लिए सरकारें टैक्स नीति बदलें।

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल दिन ब दिन बढ़ रहा है. कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अब AI टूल्स पर निवेश भी कर रही हैं. हां, ये जरूर है कि AI के आने के बाद से कई काम करने पहले की तुलना में आसान हो गए हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों की नौकरियों और कमाई पर भी असर पड़ने की आशंका है.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि एआई इंसानों की जगह ले लेगा तो आखिर इससे फायदे किसे होगा? इस मुद्दे को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने सरकारों को टैक्स सिस्टम बदलने की सलाह दी है. बिल गेट्स का कहना है कि अमीरों और अरबपतियों को टैक्स ज्यादा देना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिकतौर पर कमजोर लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी.

AI का फायदा किसे हो रहा?

अगर बात करें कि एआई से फायदा आखिर सबसे ज्यादा किसे हो रहा है तो इस पर बिल गेट्स का ये मानना है कि AI से होने वाला आर्थिक फायदा कुछ बड़ी टेक कंपनियों और अमीर लोगों तक सीमित रह सकता है. 

बिक गेस्ट ने टैक्स के ऊपर क्या कहा?

बिल गेट्स ने टैक्स को लेकर भी अपने विचार सांझा किए. बिल गेट्स का कहना है कि सरकार को ऐसे नियम बनाने चाहिए, जिससे अमीर लोग ज्यादा टैक्स दें और समाज के विकास में योगदान भी करें. यानी उनका ये कहना है कि ज्यादा पैसा कमाने वाले लोग ज्यादा टैक्स दें. बिल गेट्स ये चाहते हैं कि सरकार को टैक्स से उन लोगों की मदद करनी चाहिए, जिनकी नौकरी पर AI का असर पड़ रहा है.

AI से इंसानों की जरूरत कम हुई?

बिल गेट्स का मानना है कि AI और मशीनों के इस्तेमाल बढ़ने से कई जगह अब इंसानों की जरूरत कम हो सकती है. चिंता की बात ये है कि इसकी वजह से कुछ लोगों की नौकरियां तक जा सकती हैं. ऐसे में बड़ी बात ये है कि अमीर लोगों की कमाई बढ़ सकती है. वहीं आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की चिंता बढ़ सकती है. यानी एआई के आने के बाद से काम तो जरूर आसान हुए हैं, लेकिन दूसरी तरफ इससे नौकरी और कमाई पर असर भी पड़ सकता है.

टैक्स व्यवस्था में होना चाहिए बदलाव

जानने वाली बात ये है कि एक पॉडकास्ट में बिल गेट्स ने कहा कि अमीर और गरीक के बीच पैसों का अंतर कम करने की सरकारी की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केवल अमीर लोगों के दान पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

AI से लोगों की बढ़ी मुश्किलें?

बड़ी बात ये है कि एआई के आने के बाद से काफी कम बड़ी आसानी से किए जा सकते हैं. पहले जिस काम को करने में लोगों का काफी समय जाता था, अब वहीं काम एआई के आने के बाद मिनटों में पूरे हो रहे हैं. लेकिन इसका असर अब नौकरियों पर भी पड़ता नजर आ रहा है. कई बड़ी टेक कंपनियां एआई टूल्स पर अपना निवेश बढ़ा रही हैं और कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. इसलिए एआई से एक तरफ जहां काफी फायदा है तो वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों की नौकरी और कमाई पर असर भी पड़ सकता है.

मंगलवार को क्यों बंद है शेयर बाजार? जानें 10 नवंबर की छुट्टी का क्या है कारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *