रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

77bb87282c2ad7c26f9c2568442d58391794126811601975 original


BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किया है. रजत पाटीदार ने बीसीसीआई के सामने अपनी स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें आगामी टूर्नामेंट से बाहर रखा जाए.

रजत पाटीदार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि तिलक वर्मा टीम को लीड कर रहे होंगे. उन्हें इंडिया ए के स्क्वाड में आयुष बदोनी ने रिप्लेस किया है. बडोनी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. रणजी ट्रॉफी में अब तक 4 मैच खेलकर 559 रन बना चुके हैं. आयुष के बल्ले से दो डबल सेंचुरी भी निकली हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन कतर में होगा और टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के साथ खेलेगी.

इस टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. वहीं यह हर्षित राणा के लिए भी वापसी सीरीज होगी, जो पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी गेम फिटनेस साबित करने के बाद हर्षित की टीम इंडिया में वापसी संभव है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *