‘पुष्पा 2’ से ‘धुरंधर 2’-‘रामायण’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में

e8c7c48e72e2c882adc63067e05c17d71794326550617587 original


इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ ने कब्जा जमाया हुआ है. फिल्म ने 4 दिन में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली. ऐसे में आइए जानते हैं सबसे जल्दी 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्में कौनसी हैं.

इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भी शामिल है. फिल्म ने 3 दिन में 500 करोड़ कमाए थे. फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट है.

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने भी 3 दिन में 500 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. वहीं एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ ने भी 3 दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन किया था. एस एस राजामौली की फिल्मों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.

4 दिन में 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में

वहीं यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’, शाहरुख खान की ‘जवान’, प्रभास की ‘कल्की 2898एडी’ ने 4 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली. बता दें कि शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 4 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली. इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे स्टार्स भी नजर आए.

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ ने 5 दिन में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, शाहरुख की पठान से धुरंधर तक, सबका रिकॉर्ड टूटा

वहीं शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 5 दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया और आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

वहीं ‘जेलर 2’ ने 6 दिन में 500 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया. वहीं विद्या बालन, मिरना मेनन, मोहनलाल, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स भी नजर आए. रजनीकांत की फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *