IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा का ‘पंजा’, कप्तान शाहिदी का पहला शतक, 36-4 से 218 तक पहुंचा अफगानिस्तान

50062a4e50184a4612bad4228c68fd9f17819566350551212 original


चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर सिमट गई, हालांकि एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि टीम 100 के अंदर ही ढेर न हो जाए. प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से भारत की शुरुआत शानदार रही. अब्दुल रसूली के रूप में चौथा विकेट जब गिरा, तब मेहमान टीम का स्कोर 36 था. फिर हश्मतुल्लाह शहीदी के शानदार शतक से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान का टॉप आर्डर पूरी तरह बिखर गया. शुरुआत के 4 विकेट उन्होंने पॉवरप्ले में ही ले लिए थे. रहमानुल्लाह गुरबाज (5), इब्राहिम जादरान (11), रहमत शाह जुर्माते (5) और अब्दुल रसूली (1) सस्ते में आउट हुए, जिसके बाद शहीदी ने एक यादगार पारी खेली.

शहीदी और ओमरजाई के बीच शतकीय साझेदारी

36 पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. ओमरजाई अर्धशतक लगाकर (50) आउट हुए, इस जोड़ी को अपना दूसरा मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने तोड़ा. 

यह भी पढ़ें- सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

छठे विकेट के लिए कप्तान और मोहम्मद नबी (21) के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. नबी जब आउट हुए अफगानिस्तान का स्कोर 198 था, उसके बाद 20 रन के अंदर टीम के बचे हुए 4 विकेट भी गिर गए.

प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए 5 विकेट

हश्मतुल्लाह शहीदी के रूप में अफगानिस्तान का 10वां विकेट गिरा, आउट होने से पहले वह अपना शतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से 102 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इससे अफगानिस्तान 218 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची.

यह भी पढ़ें- सिराज के बाद ये 2 भारतीय क्रिकेटर भी बने DSP, पुलिस में शामिल होने पर फैंस ने किया ट्रोल; हैरान कर देगी वजह

शहीदी के विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने फाइव विकेट हॉल किया. उन्होंने 8.2 ओवरों में मात्र 23 रन दिए. इसके आलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *