PG Doctors Exit Medical Institues: एम्स-JIPMER जैसे संस्थानों से PG डॉक्टर क्यों छोड़ रहे नौकरी? RTI में हुआ खुलासा 

c4e1418714350cb46f22dfa212a1bdcc17942223667881094 original


PG Doctors Exit Medical Institues: देश की सबसे कठिन नीट पीजी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के बाद एम्स और जिपमेर जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई पाना हर डॉक्टर का सपना होता है. लेकिन अब इन टॉप इंस्टीट्यूट से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच में ही पढ़ाई और नौकरी छोड़ने की सबसे चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि कठिन कंपटीशन के बाद सीटें हासिल करने के बावजूद बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सीटें छोड़ रहे हैं. यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट के सदस्य की ओर से दायर आरटीआई अर्जियों से पता चला कि कार्यस्थल पर ज्यादा तनाव, लंबी ड्यूटी और टॉक्सिक वर्क कल्चर के कारण डॉक्टर इन संस्थाओं को अलविदा कह रहे हैं. 

एम्स और जिपमेर में क्या कहते हैं आंकड़े?

आईटीआई से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में सीटों को छोड़ने की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है. लेकिन फिर भी यह सिलसिला लगातार जारी है. 2025 में एम्स दिल्ली में 34 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने बीच में ही इंस्टीट्यूट छोड़ दिया, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 60 था. इसके साथ ही नए एडमिशन लेने वाले डॉक्टरों की संख्या भी 2024 के 324 से घटकर 2025 में 267 रह गई.

वहीं अगर विभाग वार आंकड़े देखें, तो इनमें सबसे ज्यादा 7 डॉक्टरों ने एनेस्थिसियोलॉजी विभाग छोड़ा. इसके बाद आप्थाल्मालॉजी से 6 और सर्जरी और पैथोलॉजी से 3-3 डॉक्टरों ने सीटें छोड़ी. दूसरी और जिपमेर में 2025 के जनवरी और जुलाई बैच को मिलाकर कुल 44 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया, जो 2024 में 60 की तुलना में करीब 27 प्रतिशत कम है. हालांकि एनेस्थीसिया, इमरजेंसी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, पैथोलॉजी और सर्जरी जैसे जरूरी विभागों में भी इस्तीफे जारी रहे. 

देश के नए एम्स में भी यही हाल 

यह समस्या केवल दिल्ली या पुडुचेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में स्थित इंस्टीट्यूट में भी डॉक्टर के छोड़ने का रुझान देखा गया है. 2025 में पीजी और सुपर स्पेशियलिटी प्रोग्राम में एम्स ऋषिकेश के 30 छात्रों ने कोर्स छोड़ दिया. वहीं एम्स रायपुर में 2025 बैच के 19 डॉक्टर ने अपनी सीटें छोड़ी. एम्स कल्याणी में 2025 में 15 छात्रों ने पढ़ाई बीच में छोड़ी, जबकि 2026 बैच के 11 और छात्र जवाब देने तक संस्थान छोड़ चुके थे. वहीं एम्स पटना में 12 और एम्स गोरखपुर में भी डॉक्टरों के सीट छोड़ने के मामले दर्ज किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-NTA Observer Recruitment 2026: NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

डॉक्टरों के सीट छोड़ने के मुख्य कारण 

यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल के अनुसार देश के टॉप रैंक होल्डर्स के बीच में ही पढ़ाई छोड़ने की वजह डॉक्टरों को बिना किसी पर्याप्त रेस्ट के 36-36 घंटे लगातार काम करना पड़ता है. जिससे उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ प्रभावित हो रही है. वहीं सीनियर डॉक्टर और विभाग प्रमुखों की ओर से होने वाली मानसिक उत्पीड़न, संवाद की कमी और वर्क प्लेस पर नेगेटिव माहौल भी इसकी वजह मानी जा रही. इसके अलावा मानसिक तनाव, नींद की कमी और डिप्रेशन से जूझ रहे डॉक्टर के लिए संस्थानों में कोई मजबूत काउंसलिंग व्यवस्था नहीं है. एम्स दिल्ली ने आरटीआई के जवाब में बताया कि उसके पास रेजिडेंट्स की मनोरोग काउंसलिंग का कोई संकलित रिकॉर्ड नहीं है. 

सुप्रीम कोर्ट में PIL और सुधारों की 

स्थिति को देखते हुए यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है. डॉक्टरों की संस्था ने मांग की है कि रेजिडेंट डॉक्टर के काम के घंटे को सख्ती से तय और सीमित किया जाए. वहीं मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में एक स्वतंत्र शिकायत निवारण प्रणाली बनाई जाए. इसके अलावा डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग के लिए गोपनीय व्यवस्था स्थापित की जाए और संस्थागत जवाबदेही तय हो.

ये भी पढ़ें-AAI SSCO Consultant 2026: सेना से रिटायर अफसरों के लिए AAI में निकली भर्ती, 39 पदों पर मांगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *