मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी! 9वीं-10वीं की पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

bca6574da32d7995ce77cc0e483016a217822198360881294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पंजाब बोर्ड ने 2026 परीक्षा के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी.
  • मेरिट छात्रों को लाभ हेतु स्कूलों से आवेदन सत्यापित कराएं.
  • आठवीं के छात्रों को दो साल तक ₹100 प्रतिमाह मिलेंगे.
  • अन्य सरकारी छात्रवृत्ति पाने वाले 12वीं छात्र पात्र नहीं.

PSEB Scholarship 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तय समय के अंदर वेरिफिकेशन कर संबंधित कार्यालय तक पहुंचाए जाएं. जिससे छात्रों को सही समय पर योजना का लाभ मिल सके.

इस योजना में किसको मिलेगा लाभ?

इस योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की पूरी जानकरी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य और इच्छुक छात्र समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं.

जालंधर जिले के विद्यार्थियों ने दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति

इस साल जालंधर जिले से कुल 36 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनायी है. इनमें 12वीं कक्षा के 7 छात्र, 10वीं कक्षा के 17 छात्र और आठवीं कक्षा के 12 विद्यार्थी शामिल हैं. जिसने जिले को एक नई पहचान मिली है.

8वीं के छात्रों को लगातार दो साल मिलेगी स्कॉलरशिप

बोर्ड के अनुसार आठवीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए प्रति माह 100 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी.यह राशि लगातार दो सालों तक दी जायेगी. हालांकि छात्रों को प्रत्येक वर्ष आवश्यक दस्तावेज और फॉर्म दोबारा जमा करने होंगे.

यह भी पढ़ें – Bihar Internship Scheme: ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका दे रही यह सरकार, हर महीने मिलेंगे 12300 रुपये

इन नियमों का रखना होगा विशेष ध्यान

स्कॉलरशिप लेने वाले छात्रों को लगातार शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन और संतोषजनक व्यवहार करना होगा.साथ ही स्कूल प्रशासन को प्रमाणित करना होगा कि छात्र का रिकॉर्ड अनुशासित है. यदि कोई  विद्यार्थी पढ़ाई बीच में छोड़ देता है या वार्षिक परीक्षा में सफल नहीं हो पाता, तो उसकी स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी. 

12वीं के छात्रों के लिए नियम

12वीं विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने अलग से नियम लागू किए हैं. यदि कोई छात्र पहले से किसी अन्य सरकारी छात्रवृति योजना का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा. सरकार का कहना है. कि एक बार में एक ही स्कॉलरशिप का लाभ ले सकता है. 
 
यह भी पढ़ें –  CUET UG Results 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, जानें किस तरह चेक कर सकते हैं नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *