दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल

6c8ca6365ea2f19bf6c2baacaff8370917862628635261379 original


Upcoming IPOs: अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि 10 अगस्त से शुरू होने कारोबारी हफ्ते में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 9 कंपनियों के आईपीओ में दांव लगाने का मौका मिलेगा. इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट के और 2 SME सेगमेंट के होंगे, जबकि पिछले हफ्ते खुले दो आईपीओ में भी पैसा लगाने का सुनहरा मौका होगा. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

मेनबोर्ड सेगमेंट के 5 बड़े आईपीओ

Milky Mist Dairy Food IPO- डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स लिमिटेड का आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला रहेगा. आईपीओ का साइज 1533 करोड़ रुपये है. प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. आईपीओ के तहत  14 अगस्त को शेयर अलॉट किए जाएंगे. कंपनी के शेयर BSE और NSE पर 18 अगस्त को लिस्ट किए जाएंगे. 

Dhoot Transmission IPO- ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड (Dhoot Transmission Ltd) 10 अगस्त से खुल रहा है और इसके लिए 12 अगस्त तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इसका प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. 

Molbio Diagnostics IPO-  मेडिकल डायग्नोस्टिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी मोल्बियो भी 10 अगस्त को अपना आईपीओ लेकर आ रही है. यह 12 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 768-807 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. आईपीओ के जरिए कंपनी 0.25 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी, जबकि ऑफर-फॉर सेल (OFS) के तहत 739.70 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. 

Shiprocket IPO- ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म का यह आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 92-97 रुपये प्रति शेयर के बीच है. एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 11 अगस्त को ही खुल जाएगा. शिपरॉकेट आईपीओ के तहत 885 करोड़ रुपये के 9,12,99,203 नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, कंपनी के प्रोमोटर्स OFS के जरिए 732 करोड़ रुपये के 7,54,62,363 शेयर बेचेंगे.

Behari Lal Engineering IPO- मेटल रोल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग का 301.62 करोड़ रुपये का IPO 12 अगस्त से खुलने जा रहा है. यह 14 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर है. 

SME सेगमेंट के आईपीओ

Pramodini Medicare IPO- मेडिकल सेक्टर की इस एमएसई कंपनी का आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 110-118 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइट 1200 शेयरों का है. 

Fascinate Textiles IPO- यह एसएमई आईपीओ 11 से 13 अगस्त तक खुला रहेगा. आईपीओ का साइज 66.98 करोड़ रुपये का है. प्राइस बैंकड 148-156 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

पहले से खुले आईपीओ में भी मौका

इन 8 आईपीओ के अलावा पिछले हफ्ते लॉन्च हुए LEAP India IPO और Technocraft Ventures IPO में भी दांव लगाने का निवेशकों के पास 11 अगस्त तक मौका है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *