जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट

2f758991ea879b107c1c495cd7569f0517863656211201364 original


Most International Centuries In Winning Cause: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 100 इंटरनेशनल शतक जड़े, लेकिन जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर पीछे हैं. यहां एक ऐसा खिलाड़ी सचिन से आगे है, जिसने उनसे कम शतक जड़े हैं. 

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने की लिस्ट में भारत के विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं. वह अभी एक्टिव खिलाड़ी हैं और उनके बल्ले से 85 सेंचुरी निकल चुकी हैं. भले कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने में वह पहले पायदान पर हैं. 

टीम को जीत दिलाने में कोहली ने अब तक 59 शतक लगा लिए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे पायदान पर हैं. इसके बाद सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर नजर आते हैं. आगे बढ़ते हुए रोहित शर्मा चौथे और हाशिम अमला पांचवें नंबर पर नजर आते हैं. 

OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड

टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज 

विराट कोहली (भारत)- 59* शतक (एक्टिव खिलाड़ी हैं)

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 55 शतक 

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 53 शतक 

रोहित शर्मा (भारत)- 41* शतक (एक्टिव खिलाड़ी हैं)

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)- 40 शतक 

कोहली हैं सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे बड़े दावेदार 

मौजूदा वक्त में विराट कोहली ही सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे बड़े दावेदार नजर आते हैं. वह 85 सेंचुरी के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. 2024 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलकर 37 साल के लिए कोहली के लिए रिकॉर्ड तोड़ना थोड़ा तो मुश्किल नजर आता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं. कोहली के बाद जो रूट एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. रूट 61 शतक लगा चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *