टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक… 20 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

5d7589038dab80dc889113ab33c0b37017942228147701212 original


रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में तैयब आरिफ ने विस्फोटक और ऐतिहासिक पारी खेली. 20 वर्षीय तैयब का ये डेब्यू टेस्ट है, जिसकी पहली पारी में उन्होंने 51 गेंदों में 57 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 9 चौके लगाए, यानी 42 रन तो बॉउंड्रीज से बना दिए.

टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लिस्ट में तैयब आरिफ दूसरे नंबर पर आ गए हैं, लेकिन अपनी पहली पारी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बन गए हैं.

इसी साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने 43 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. आज 9 नवंबर को तैयब ने अपने डेब्यू मैच में 46 गेंदों में अर्धशतक लगाया. बता दें कि रजाउल्लाह का ये विस्फोटक अर्धशतक उनके डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में आया था. उन्होंने 63 गेंदों में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 81 रन बनाए थे.

पिछले महीने 20 साल के हुए तैयब आरिफ ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में 57 रन बनाए, उन्होंने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. उन्होंने पहले विकेट के लिए आजान अवेस के साथ 86 रनों की साझेदारी कर पाक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. अवेस के आउट होने के बाद आए तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. मोहम्मद ताहा ने 51, बाबर आजम ने 50 और पहले दिन का खेल खत्म होने तक सऊद शकील 57 पर नाबाद हैं.

बता दें कि मोहम्मद ताहा का भी ये डेब्यू मैच है, जिसमें उन्होंने अर्धशतक जड़ा. रावलपिंडी में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब लाइट की वजह से जल्दी समाप्त कर दिया गया. पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 281 रन बना लिए हैं. सऊद शकील 57 और मोहम्मद गाजी घोरी 7 रन बनाकर नाबाद हैं, जो दूसरे दिन पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाएंगे.

श्रीलंका के लिए असीथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए. दिलशान मदुशंका और मिलान रतनायके ने 1-1 विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल के बदले पूरन, राजस्थान के 3 खिलाड़ी जाएंगे लखनऊ! चौंका देगी ये ट्रेड डील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *