BSEB 12th Arts Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें आर्ट्स स्ट्रीम में कितना प्रतिशत रहा परिणाम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bihar Board 12th Arts Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आज साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के 12 लाख से ज्यादा छात्रों को अपनी परीक्षा का परिणाम पता चलेगा. परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी.  इस बार के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं. . 

इस साल कैसा रहा रिजल्ट?

2026 बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे में 85.19% पास प्रतिशत दर्ज की गई. अगर छात्राओं की बात करें तो पास प्रतिशत 86.23% रही और छात्रों में 84.90%. आर्ट, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में 26 टॉपर्स आए हैं जिनमें से 19 छात्राएं हैं. आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉपर्स रही हैं और साइंस में छात्र. आर्ट्स में गया जिले के यशवंत इंटर स्कूल की छात्रा निशु कुमारी ने टॉप किया है. उन्होंने 479 अंक प्राप्त किए हैं.

इस साल के आर्ट्स टॉपर्स

रैंक नाम शहर मार्क्स स्कूल
1 निशु कुमारी गया 479 यशवंत इंटर स्कूल
2 चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 PM.S.+2 H/S सादिबिघा
2 एमडी लकी अंसारी पूर्णिया 478 गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, जिला स्कूल, पूर्णिया
2 सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बैरगनिया
3 आदर्श सहरसा 477 श्री दुर्गा उच्च विद्यालय
3 सौम्या अंसारी नालंदा 477 H/S कराइपरसुराय
3 नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बोरवाल
3 निसु कुमारी दरभंगा 477 +2 सेकेंडरी स्कूल बरौरा
4 स्वीटी कुमारी दरभंगा 476 राजकीयकृत उच्च विद्यालय
4 अमृता कुमारी सिवान 476 गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय
5 रौशनी कुमारी सारण 475 वी.एस. इंटर कॉलेज, छपरा
5 मनीष कुमार दरभंगा 475 +2 एलएमएचएस आनंदपुर
5 बीबी आसरा अररिया 475 उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर

2025 में आर्ट स्ट्रीम की पास प्रतिशत 

2025 में आर्ट स्ट्रीम में पास प्रतिशत 82.7% दर्ज किया गया था. यह 2024 की तुलना में एक बड़ी गिरावट थी. 2024 में 6.34 लाख छात्र शामिल हुए थे और उनकी पास परसेंटेज 86.15% थी. 

इस साल कितने छात्र हुए शामिल? 

तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 1.2 मिलियन यानी 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लिया.  यह बड़ी संख्या बिहार बोर्ड के पैमाने और राज्य के शिक्षा प्रणाली में इसके महत्व को दिखाती है. 

कड़े उपायों के साथ आयोजित की गई परीक्षा 

बोर्ड ने इस बात को पक्का किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली न हो पाए. इस वजह से कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की गईं. निगरानी से लेकर कड़ी इनविजिलेशन तक परीक्षा प्रक्रिया में विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए.

कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.  बोर्ड नतीजे का लिंक एक्टिवेट कर देगा, जिससे उम्मीदवार बिना किसी देरी के अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं. अपने नतीजे को देखने के लिए छात्रों को रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा. इसके बाद उन्हें कैप्चा डालना होगा. 

कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड? 

छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.  इसके बाद इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और अपनी जानकारी डालनी होगी. फॉर्म को सबमिट करने के बाद रिजल्ट देखने पर जाएं और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि अपनी मार्कशीट के जांच जरुर करें. इसके बाद अगर कोई भी गलती होती है तो तुरंत स्कूल या फिर बोर्ड से संपर्क करें. रिजल्ट के बाद आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है.  छात्र अपनी रुचि और योग्यता के मुताबिक फैसले ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पिछले साल कैसा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कितने लड़के-लड़कियों ने बनाई थी टॉपर्स लिस्ट में जगह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *