उर्वशी रौतेला ने किया तिरंगे का अपमान? राष्ट्रीय ध्वज वाली ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं, देखें Video

b09f734c826bad6ec62b98a69b1abf5517876546356181064 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि इस बार एक्ट्रेस अपनी ड्रेस को लेकर विवादों में आ गई हैं. उन पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं. दरअसल हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया’ पेजेंट इवेंट में एक्ट्रेस तिरंगे से प्रेरित ड्रेस पहनकर पहुंचीं थीं. इसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

उर्वशी रौतेला ने पहनी तिरंगे से इंस्पायर्ड ड्रेस

रविवार को जयपुर में ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ पेजेंट के फाइनल का आयोजन किया गया था. इसमें सेलिना जेटली और सुष्मिता सेन के अलावा जज पैनल में उर्वशी रौतेला भी शामिल हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने तिरंगे के रंग वाली डीआरएस पहन रखी थी और उनकी ड्रेस पर अशोक चिन्ह का प्रतीक भी नजर आ रहा था. इस दौरान एक्ट्रेस ने इसी ड्रेस में रैंप वॉक भी किया था. 

3 महीने में बना उर्वशी का गाउन

उर्वशी रौतेला ने ANI से बात करते हुए बताया कि इस गाउन को ‘दाशा’ नाम की एक इंटरनेशनल डिज़ाइनर ने तैयार किया है और उन्हें इसे बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है. तिरंगा गाउन पहनने पर एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की और कहा कि आज का दिन बहुत खास है.

उर्वशी पर भड़के लोग

इस ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला से लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘तिरंगे को लपेटना या ओढ़ना स्वीकार नहीं है?’ एक ने लिखा, ‘विवाद पक्का है.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘नो, नो. ये गलत है.’ एक ने कमेंट किया, ‘मुझे तिरंगे का अपमान दिख रहा है.; वाहन क अन्य ने कमेंट किया, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत क्रिएटिव और सुंदर है, लेकिन इसे पहनने की कोशिश न करें. इसे ड्रेस की तरह पहनना गैर-कानूनी है.

उर्वशी रौतेला ने किया तिरंगे का अपमान? राष्ट्रीय ध्वज वाली ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं, देखें Videoउर्वशी रौतेला ने किया तिरंगे का अपमान? राष्ट्रीय ध्वज वाली ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं, देखें Video

केरल की काजिया लीज मेजो बनीं 

‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का खिताब केरल की काजिया लीज मेजो ने अपने नाम किया है. 19 साल की काजिया ने 50 से ज्यादा सुंदरियों को हराकर ये खिताब जीता है जो इसी साल ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का टाइटल भी जीत चुकी हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *