‘तो लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे…’ ‘हनुमान अंश’ का जिक्र कर ये क्या बोल गए कुणाला खेमू?

7a42350f7bb15e923b933e41d21844ed17884434220681064 original


बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कुणाल खेमू अब बतौर फिल्ममेकर भी काम कर रहे हैं. कुणाल अपने डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) लेकर आ रहे हैं. 2 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस दौरान कुंआ ने फिल्मों की सफकता और सफलता को लेकर बात करते हुए बताया कि बॉक्स ऑफिस नंबर्स मायने रखते हैं. उन्होंने फिल्म की कमाई को रिपोर्ट कार्ड बताया. उन्होंने इस दौरान बिना नाम लिए ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म का जिक्र भी किया.

कंटेंट पर फिल्में चल रही हैं

संत नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ शुरुआती दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी थी. हालांकि तीसरे हफ्ते से इसने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार रफ्तार पकड़ी और अब मूवी ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. इस फिल्म की अपार सफलता के बीच कुणाल ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर माना कि कंटेंट ही किसी फिल्म की असली ताकत होती है.

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’

बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर ने कहा, ‘अब फिर से एक ऐसा समय आया है कि कंटेंट पर फिल्में चल रही हैं. बहुत सारी फिल्में ऐसी हैं जो पहले वीकेंड में कहीं नहीं थीं, लेकिन चौथे हफ्ते से टेक ऑफ कर रही हैं. सिर्फ अपने कंटेंट के दम पर.’

तो लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे...' 'हनुमान अंश' का जिक्र कर ये क्या बोल गए कुणाला खेमू?

‘तो लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे…’

कुणाल खेमू से ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आगे सवाल किया गया था आपके लिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स मायने रखते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा, ‘चाहे आप पसंद करें या ना करें, ये ही (बॉक्स ऑफिस नंबर्स) आपका पैमाना और ये ही आपका रिपोर्ट कार्ड है. इसी के आधार पर आपको आगे बजट और फिल्में बनाने का मौका मिलेगा. अच्छी बनाई, नहीं चली तो लोग शायद आप पर भरोसा नहीं करेंगे. बुरी बनाई, चल गई फिर भी विश्वास आ जाएगा. ये ही सबसे अच्छी और बुरी बात बॉक्स ऑफिस को लेकर है. थिएटर बिजनस मैं हमेशा से ही ऐसा होता आया है.’

ये भी पढ़ें: अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी ‘हनुमान अंश’, जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?

‘वाइब’ के बारे में

43 वर्षीय कुणाल खेमू ने साल 2014 में फिल्म ‘मडगांव’ का डायरेक्शन किया था और अब वो दूसरी फिल्म ‘वाइब’ ला रहे हैं. फिल्म में उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के अलावा कुणाला खुद, प्रीति जिंटा, वंशिका धर, निरहुआ और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *