IND vs AFG 2nd T20I Highlights: अफगानिस्तान को दूसरा टी20 हराकर सीरीज जीता भारत, 14.5 ओवर में चेज किए 160 रन

a784b70a6928410e90607d9a22aa998b1789528453266975 original


भारतीय टीम ने मंगलवार (15 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मुकाबले में पहले बैटिंग करने के बाद अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए. चेज करते हुए टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में जीत हासिल कर ली. ओपनर संजू सैमसन ने टीम के लिए 22 गेंदों में 57 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 259.09 का रहा. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली. ईशान किशन 38 रन पर नाबाद रहे. श्रेयस अय्यर ने 11 रन बनाए. तिलक वर्मा 15 रन पर नाबाद रहे. ईशान और तिलक ने चौथे विकेट के लिए 40 (25गेंद) अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवाई. पहली पारी में भारत के लिए नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *