90 के दशक में रवीना टंडन एक दिन में 6 सेट पर करती थीं शूटिंग, बोलीं- 24 में से 36 घंटे काम करते थे

b0d6de9721e029c287ea219a5f5f1aae17901751611641483 original


एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में 90 के दशक की फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल को याद किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक ही दिन में उन्हें और करिश्मा कपूर को कई फिल्मों के सेट पर शूटिंग करनी पड़ती थी. इस वजह से कई बार तो वे ये भी भूल जाती थी कि किस फिल्म में कौन सा रोल प्ले कर रहीं हैं.

1 दिन में 6 फिल्मों के सेट पर किया है काम

रवीना टंडन हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेमीफाइनल में पहुंचीं. वहां रवीना ने बताया, ’90s में दो ही हीरोइन थीं जो 24 घंटे में 36 घंटे काम करती थीं. एक लोलो जी हैं और एक मैं हूं.’

उन्होंने बताया कि 90 के दशक में वे इतनी व्यस्त हुआ करती थीं कि एक ही दिन में 6-6 प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करना पड़ता था. रवीना ने बताया, ‘मैं और करिश्मा दोनों एक दिन में करीब छह अलग-अलग सेट पर जाते थे. कहीं दो घंटे शूटिंग होती थी, तो कहीं डेढ़ घंटे. इसके बाद दूसरे सेट पर जाना होता था. इस तरह पूरा दिन अलग-अलग फिल्मों के काम में निकल जाता था.’

ये भी पढें: काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

पता नहीं होता था कि कौन – से रोल में हूं

रवीना ने बताया, ‘लगातार सेट बदलने की वजह से कई बार ये भी याद नहीं रहता था कि अभी कौन से कैरेक्टर में हूं. एक फिल्म के सेट से निकलकर दूसरे सेट पर पहुंचना और वहां दिए गए सीन के हिसाब से काम करना ही रूटीन बन गया था.’

उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि उस समय अगर किसी फिल्म में उन्हें ‘रिच स्पॉइल्ड ब्रैट’ यानी अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलाद का रोल करना होता था, तो कई बार ऐसा लगता था जैसे छह अलग-अलग फिल्मों में भी वही रोल कर रहीं हैं.

‘अंदाज अपना अपना’ के सेट पर शुरू हुई करिश्मा संग दोस्ती


90 के दशक में रवीना टंडन एक दिन में 6 सेट पर करती थीं शूटिंग, बोलीं- 24 में से 36 घंटे काम करते थे

शो में रवीना और करिश्मा ने 1994 की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से जुड़ी पुरानी यादें भी शेयर कीं.  उस वक्त दोनों ही एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थी और दोनों के बीच उस समय अनबन होने की खबरें आती रहतीं थीं. इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे, करिश्मा, आमिर खान और सलमान खान उस उम्र के ईगो और शूटिंग के माहौल की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं करते थे.

रवीना ने उस वक्त का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि एक रात करीब 9 बजे से सुबह 5 बजे तक शूटिंग चल रही थी. एक सीन के लिए उन्हें और करिश्मा को एक खंभे से पीठ के बल बांधा गया था. इसी दौरान बाकी लोगों ने दोनों के साथ मजाक करने का प्लान बनाया. डिनर ब्रेक के समय सभी लोग वहां से चले गए और दोनों वहीं बंधी रह गईं.

काफी देर तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. आखिरकार रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए करिश्मा से पूछा, ‘जूस पिएगी?’ करिश्मा ने भी हामी भरते हुए कहा कि उन्हें भी भूख लगी है. इस तरह उनकी बातचीत शुरू हुई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *