Air India Express ने इस त्योहारी सीजन में एक खास ऑफर निकाला है जिसमें यात्रियों को फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट और दूसरे कई बेनेफिट मिलने वाले हैं. ये खास ऑफर स्टूडेंट्स के लिए है और इसके तहत उन्हें घरेलू उड़ानों की टिकटों पर 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा उनको एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने का मौका मिलेगा. साथ ही ट्रैवल डेट चेंज करने का मौका बेहद कम कीमत में मिलेगा.
ये ऑफर स्टूडेंट्स को 20 अक्टूबर 2026 तक के लिए मुहैया कराया जा रहा है. इसके लिए उन्हें एयरलाइन्स की ऑफिशियल बुकिंग वेबसाइट और इसके ऐप पर जाना होगा.
ऑफर में स्टूडेंट्स को क्या-क्या मिलेगा?
स्टूडेंट्स को इस शानदार ऑफर में फ्लाइट टिकट की वैल्यू पर 10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस ऑफर में छात्रों को 25 किलो तक वजन वाले बैगेज को ले जाने की सुविधा मिलेगी, जो कि साधारण बुकिंग के दौरान केवल 15 किलो का मिलता है. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा 10 किलो का बैगेज ले जाने का मौका मिलेगा.
जो स्टूडेंट्स सीधा एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करेंगे उन्हें ही इस ऑफर के तहत अपनी ट्रैवल डेट चेंज करने का मौका मिलेगा. इसके लिए उन्हें केवल 99 रुपये का खर्च देना पड़ेगा.
एयरलाइन ने ये भी कहा है कि VIBES कोड के जरिए जो स्टूडेंट्स घरेलू या इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बुक करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. हालांकि इसके ऊपर नियम व शर्तें लागू होंगी.
कौन से स्टूडेंट्स ले सकते हैं इस ऑफर का फायदा-
स्टूडेंट्स की उम्र 12 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और उनके पास वैलिड स्टूडेंट फोटो आईडी होनी चाहिए. ये आईडी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से होनी चाहिए.
इस आई़डी पर स्टूडेंट का नाम और डेट ऑफ बर्थ साफ-साफ दिखना चाहिए. स्टूडेंट्स को इस आईडी को एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान दिखाना पड़ेगा.
एयरइंडिया एक्सप्रेस के और ऑफर
एयरलाइंस कुछ अन्य ऑफर भी दे रही है जिसमें एलिजिबिल वीजा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लाइट टिकट बुकिंग कराने पर 600 रुपये की छूट मिल सकती है. इसके लिए कस्टमर्स को VISAFLY कोड का यूज़ करना पड़ेगा और ये घरेलू और अंतर्राष्टीय उड़ानों पर लागू होता है. ये ऑफर 9 अक्टूबर 2026 तक के लिए लागू है.
एयरइंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक ये एयरलाइन 48 घरेलू और 16 घरेलू डेस्टिनेशन्स को कनेक्ट करती है. इसके लिए एयरलाइन रोजाना 500 से ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन करती है. इसके बेड़े में 100 बोइंग 737 और एयरबस A320 से ज्यादा एयरक्राफ्ट शामिल हैं.
1 लाख की सैलरी में क्या खरीद सकते हैं 1 करोड़ का फ्लैट? लोन और EMI का गणित समझें