नीट यूजी काउंसलिंग में बढ़ी 183 MBBS-BDS सीटें, देखें राज्यवार लिस्ट

637481ad2467a0bf92f42acbc3fb8e6017902501213151094 original


नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए सीटों की संख्या फिर बढ़ाई गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (NMC) ने राउंड 3 की सीट मैट्रिक्स जारी करते हुए MBBS और BDS की 183 सीटें जोड़ी है. यह सीटें महाराष्ट्र, पुडुचेरी, त्रिपुरा, उत्तराखंड और दादर एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव के संस्थानों में बढ़ाई गई है. इसके अलावा सीट मैट्रिक्स में क्लियर और वर्चुअल वैकेंसी भी शामिल है, जिससे उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के दौरान उपलब्ध सीटों की जानकारी मिल सके. 

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बढ़ी नई सीटें

नई सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र में हुई है. यहां एक मेडिकल और एक डेंटल कॉलेज में कुल 115 सीटें जोड़ी गई है. महाराष्ट्र के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अहिल्यानगर में MBBS की 15 नई सीटें जोड़ी गई है. यह सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत है. इनमें BC की 4, EW की 1, OP की 7, SC की 2 और ST की 1 सीट शामिल है. इसके अलावा दत्ता मेघे डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, वानाडोंगरी नागपुर में बीडीएस की 100 सीटें बढ़ाई गई है. यह डीम्ड यूनिवर्सिटी के सेल्फ फाइनेंस मेरिट सीट कोटे के तहत है और सभी 100 सीटें ओपी कैटेगरी में रखी गई है. 

पुडुचेरी में 50 सीटें बढ़ी 

महाराष्ट्र के बाद पुडुचेरी में 50 एमबीबीएस सीटें बढ़ी है. यहां विनायक मिशन्स मेडिकल कॉलेज कराईकल में MBBS की 50 नई सीटें जोड़ी गई है. यह संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी कैटेगरी में आता है और यह सीटें सेल्फ फाइनेंस्ड मेरिट सीट कोटे के तहत OP कैटेगरी में उपलब्ध है. 

त्रिपुरा, उत्तराखंड में भी बढ़ी सीटें 

महाराष्ट्र और पुडुचेरी के बाद बाकी सीटें त्रिपुरा, उत्तराखंड और दादर एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में जोड़ी गई है. इनमें अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज त्रिपुरा में MBBS की 8 नई सीटें जोड़ी गई है. इनमें BC की 2, EW की 1, OP की 3, SC की 1 और ST की 1 सीट है. वहीं लेट जगजीवन राम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ उत्तराखंड में MBBS की 7 सीटें बढ़ाई गई है. इनमें BC की 2, EW की 1, OP की 2, OP-PH की 1 और SC की 1 सीट शामिल है. नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिलवासा में MBBS की 3 नई सीटें जोड़ी गई है. इनमें BC, OP और SC की एक-एक सीट शामिल है. 

ये भी पढ़ें-लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट

राउंड 3 में इतनी सीटें हैं खाली 

राउंड 3 की सीट मैट्रिक्स में कुल 6,703 क्लियर वैकेंसी और 10,353 वर्चुअल वैकेंसी भी दिखाई गई है. क्लियर वैकेंसी में सरकारी मेडिकल कॉलेज में जनरल की 896, OBC की 502, SC की 354, EWS की 191 और ST की 138 सीटें शामिल है. एम्स और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जनरल की 67, ओबीसी की 37, एससी की 25, एसटी की 9 और ईडब्ल्यूएस की 4 सीटें हैं. डीम्ड यूनिवर्सिटी के सेल्फ फाइनेंस कोटे में 2,185 और NRI कोटे में 1,209 सीटें दी गई है. जैन माइनॉरिटी कोटे में 42 सीटें हैं. बीडीएस के लिए सरकारी डेंटल कॉलेजों में जनरल की 105, एससी की 49, ओबीसी की 48, एसटी की 21 और ईडब्ल्यूएस की 9 क्लियर वैकेंसी है. वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी में BDS की 253 सीटें उपलब्ध है. 

30 सितंबर को आएगा राउंड 3 का रिजल्ट 

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 22 से 27 सितंबर तक चलेगी. चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 23 से 28 सितंबर तक होगी. सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को होगी, जबकि राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर को जारी किया जाएगा. सीट अलॉट वाले उम्मीदवारों को 1 से 9 अक्टूबर तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

ये भी पढ़ें-NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट 2026, nbe.edu.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *