आज के पहले मैच में SRH और KKR की भिड़ंत, जानें हैदराबाद-कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

610b30ec792bd4860e3aa4f943a6f0701777796466563143 original


आईपीएल का आज सुपर संडे है. यानी आज आईपीएल 2026 में दो मैच खेले जाएंगे. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भिड़ेंगी. यह मैच हैदराबाद को होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर पिछले दो मैच जीतकर आई है. लखनऊ के खिलाफ उसे सुपर ओवर में जीत मिली थी. वहीं राजस्थान के खिलाफ केकेआर ने हारी हुई बाजी जीती थी. दोनों ही मैच में रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया था. वहीं हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 243 रन चेज किए हैं. दोनों ही टीमें जीत की सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगी. हालांकि, आज एक टीम की हार तय है. 

पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. इस सीजन अब तक हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 6 मैचों में जीत मिली है तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं बीता है. केकेआर ने अब तक आठ मैच खेले हैं. इस दौरान सिर्फ दो मैच ही जीते हैं. अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें नंबर पर है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड में अजिंक्य रहाणे की केकेआर काफी आगे है. कोलकाता ने अब तक हैदराबाद को 20 बार हराया है. वहीं SRH अब तक केकेआर को सिर्फ 11 मैचों में हरा सकी है. हैदराबाद के मैदान पर हेड टू हेड का आंकड़ा 4-3 है, जिसमें भी केकेआर आगे है. 

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट  

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. दिन का मैच है. ऐसे में गर्मी काफी रहेगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. यानी आज डिफेंड होगा. इस वीक सभी मैचों में चेज करने वाली टीम जीती है. ऐसे में आज उलटफेर हो सकता है. 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट/ फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर- वरुण चक्रवर्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *