राइली रूसो ने कुछ दिन पहले IPL को फिल्म और PSL को अधिक प्रतिस्पर्धी बताया था, वह अभी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं. सभी जानते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना में इंडियन प्रीमियर लीग कितनी बड़ी है, और ऐसे बयान अक्सर वो खिलाड़ी देते हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिल पाती. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी PCB को आईना दिखाया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान में आकर वही खेलता है जिन्हें भारत में लीग खेलने का मौका नहीं मिलता, नहीं तो किसी को भी मौका मिले तो वह पहले आईपीएल को ही चुनेगा.
शहजाद ने राइली रूसो जैसे खिलाड़ियों की भी पोल खोल दी, जो बेतुका सा तर्क देकर PSL को बेहतर बताते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेयर्स सिर्फ इसलिए पाकिस्तान की तारीफ करते हैं क्योंकि उन्हें यहां से पैसा मिल रहा है. अगर किसी को भी दोनों लीग (IPL vs PSL) में खेलने का मौका मिले तो वह भारत में ही जाएगा.
PSL में खेलते हैं रिटायर्ड प्लेयर्स
शहजाद ने कहा, “आपके पास ज्यादातर प्लेयर वही हैं, जो आईपीएल खेलकर, आईपीएल से रिटायर्ड होकर, जिनका आगे भविष्य नहीं बना.” उन्होंने डेविड वार्नर समेत कई खिलाड़ियों के नाम भी लिए. उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि ये वहां कमेंटरी में भी नहीं हैं. जैसे केविन पीटरसन आ गए, क्रिस गेल जुड़े हुए हैं. वही प्लेयर आपके पास आकर कहेंगे कि पाकिस्तान सुपर लीग आईपीएल से बेहतर है. वर्ना अगर किसी के पास मौका होगा न तो वह आईपीएल को ही चुनेगा.”
📢 Ahmed Shehzad brutally owned PSL:
You only have players left in the PSL who have either retired from the IPL, gone unsold in the IPL, or have no future in the IPL, like David Warner and Steve Smith. If any current player has a chance to play, they will choose the IPL. So how… pic.twitter.com/2GTSopxZPA
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 14, 2026
यह भी पढ़ें- 4 हजार से सीधे कितने लाख? एक IPL मैच के बाद 150 गुना बढ़े प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स
शहजाद ने ये भी कहा कि बेशक PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें करके इसे बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन लीग की क्वालिटी में गिरावट ही आई है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी के आईपीएल में जाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये प्रोफेशनल प्लेयर की पसंद है.