SpaceX क्रैश से हिला वॉल स्ट्रीट, ‘CCC’ रेटिंग मिलते ही ही निवेशकों में मची भगदड़; 50 लाख करोड़ डूबे

dd8b1b43af2ee314376b01e80242ef5d17821888260721379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • SpaceX शेयरों में तीन दिन में भारी गिरावट, $600 अरब का नुकसान.
  • कंपनी की $20 अरब बॉन्ड योजना गिरावट का मुख्य कारण बन.
  • MSCI की ‘CCC’ रेटिंग से बाजार में व्यापक बिकवाली बढ़ी.
  • एलन मस्क की संपत्ति $152 अरब तक घट गई.

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में पिछले लगातार तीन दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी कंपनी के शेयर 16.4% तक क्रैश हो गए और इसकी क्लोजिंग 154.60 डॉलर पर हुई. शेयरों में हुई इस भारी बिकवाली के चलते कंपनी को महज तीन दिनों में 600 अरब डॉलर (लगभग 50 लाख करोड़) का नुकसान हुआ है. 16 जुलाई को अपने ऑल-टाइम हाई (201.80 डॉलर) को छूने के बाद यह स्टॉक अपने पीक से 31.5% तक टूट चुका है. 

क्यों टूट रहे SpaceX के शेयर? 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की नई बॉन्ड बिक्री योजना इसके शेयरों में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. स्पेसएक्स ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस रिलेटेड अपने बड़े प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए वह 20 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज बॉन्ड्स बेचकर जुटाने जा रही है.

कारोबार में निवेश को लेकर कंपनी की इस भारी उधारी से निवेशक यह सोचकर घबरा गए कि कंपनी पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ जाएगा. इस बीच रेटिंग एजेंसी MSCI ने कंपनी के कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पर्यावरण संबंधी जोखिमों को देखते हुए इससे सबसे निचली ‘CCC’ की रेटिंग दी है. इसके चलते शेयरों में तेजी से बिकवाली शुरू हो गई. 

वॉल स्ट्रीट में मची भगदड़

कल स्पेसएक्स को CCC रेटिंग मिलने के बाद सिर्फ कंपनी के शेयरों में ही गिरावट नहीं देखने को मिली, बल्कि पूरे टेक सेक सेक्टर में ‘पैनिक सेलिंग’ का माहौल बन गया. बड़े हेज फंड्स ने Alphabet और Meta जैसे टेक फर्म्स में 4.5-5% तक की बिकवाली शुरू कर दी. इससे नैस्डेक इंडेक्स बुरी तरह से क्रैश हो गया.

कंपनी के मालिक एलन मस्क को भी इससे तगड़ा झटका मिला है. महज एक ही दिन में उनकी कुल संपत्ति में से 152 अरब डॉलर (लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपये) घट गए. हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद मस्क अभी भी 1.1 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया के इकलौते ट्रिलियनेयर और सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Share Market: आज खुलते ही गिर गया बाजार, 77000 के नीचे आया सेंसेक्स; निफ्टी भी हुआ कमजोर 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *