IRCTC 5 Jyotirlinga Yatra With Dwarkadhish Temple And Ellora: अगरआप कम पैसे में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको लिए खुशखबरी है. आप आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 11 दिनों में पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा गुफाओं के दर्शन कर सकेंगे. यह यात्रा 11 जुलाई 2026 को रीवा से शुरू होगी और 21 जुलाई 2026 को समाप्त होगी, यात्रा के दौरान द्वारका, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और एलोरा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है.
कितना होगा इसके लिए खर्च?
ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर, 3एसी और 2एसी श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 20,250 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. वहीं 3एसी श्रेणी के लिए 33,250 रुपये और 2एसी श्रेणी के लिए 44,000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंग. । पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, स्थानीय परिवहन और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
Set out on a divine journey across sacred destinations with IRCTC’s Bharat Gaurav Tourist Train.
Book now: https://t.co/Dxn2sQ22UC
(Package Code=WZBG71)#Maharashtra #Gujarat pic.twitter.com/Buu5IOzDl5
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) May 27, 2026
यात्रा के लिए मुख्य प्रस्थान स्टेशन रीवा होगा, जबकि रास्ते में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन जैसे स्टेशनों से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे. वापसी में खंडवा, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा में उतरने की सुविधा दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: कम पैसे में घूमें अपना देश, IRCTC लाया है शानदार पैकेज, रहना-खाना बिल्कुल फ्री
किन जगहों के होंगे दर्शन?
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 13 जुलाई को द्वारका पहुंचेगी. यहां श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे. अगले दिन बेट द्वारका और नागेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी, जहां प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिलेगा. इसके बाद यात्रा महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगी. पुणे पहुंचने पर श्रद्धालुओं को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग ले जाया जाएगा. फिर नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रा के अंतिम चरण में छत्रपति संभाजीनगर पहुंचकर घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा.
क्या- क्या मिलेगा सुविधा?
आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को सुबह की चाय या कॉफी, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही प्रतिदिन एक लीटर रेलनीर पानी की बोतल भी दी जाएगी. विभिन्न स्थलों पर आने- जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी. ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जो पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता करेंगे. हालांकि पैकेज में कुछ सेवाएं शामिल नहीं हैं. स्मारकों के प्रवेश शुल्क, विशेष दर्शन टिकट, कैमरा शुल्क, पोर्टर सेवा, हेलीकॉप्टर या डोली सुविधा, व्यक्तिगत खर्च, दवाइयां और लॉन्ड्री जैसी सुविधाओं का भुगतान यात्रियों को स्वयं करना होगा.
इसे भी पढ़ें- IRCTC का धमाकेदार पैकेज, रहना-खाना फ्री, एक साथ करें अयोध्या, काशी, पुरी और मां काली के दर्शन