Watch: दिवाली पर अभिषेक शर्मा ने फैमिली संग किया शानदार डांस, वायरल हो गया वीडियो

ac1d4da7950254ebaea17abe7e3554d01794205487146143 original


पूरे देश में दिवाली की धूम दिखाई दी. भारतीय क्रिकेटरों ने भी रोशनी के इस त्योहार को खूब सेलिब्रेट किया. कई क्रिकेटरों ने फैंस के साथ अपनी दिवाली तस्वीरें भी शेयर कीं. भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने भी फैमिली के साथ दिवाली का जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने डांस भी किया. अभिषेक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

भारत के टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली के साथ ‘बोलो तारा रा रा’ गाने पर शानदार डांस किया. उनकी बहन कोमल शर्मा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अभिषेक के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

दिवाली पर अभिषेक शर्मा ने ब्लैक कलर का डिजाइनर कुर्ता पहना और ब्लैक पैंट पहनी. उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था. फैंस को अभिषेक शर्मा का लुक काफी पसंद आया. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

न्यूजीलैंड से लौट आए हैं अभिषेक शर्मा 

बता दें कि अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अभिषेक शर्मा सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. तीसरे टी20 में अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी को साथ मिलकर पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 39.40 की औसत और 223.86 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 16 छक्के निकले. 

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *