पति विक्की कौशल की बांहों में दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल हुईं दिवाली की अनदेखी तस्वीरें

b2748065e7121e8b65cac264783779eb17943197584271064 original


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया. इस दिवाली को उन्होंने अपनी अब तक की सबसे बड़ी दिवाली कहा था. पिछले साल ही उन्होंने एक बेटे का वेलकम किया और इस दिवाली पर कपल ने फैंस को विश करते हुए अपने बेटे का चेहरा पहली बार दिखाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी. वहीं अब कपल के दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और सामने आईं. इनमें एक में विक्की और कैटरीना साथ में पोज देते हुए दिखाई दिए.

विक्की की बांहों में दिखीं कैटरीना कैफ

दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सिर्फ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसमें दोनों अपने बेटे विहान के साथ दिखाई दे रहे थे. अब उन्हीं कपड़ों में कपल की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं. एक तस्वीर में कैटरीना अपने पति विक्की की बांहों में हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं.

पति विक्की कौशल की बांहों में दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल हुईं दिवाली की अनदेखी तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी करीबी लोगों के साथ भी नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक शख्स के साथ पोज दे रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वो किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए.

पति विक्की कौशल की बांहों में दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल हुईं दिवाली की अनदेखी तस्वीरें

कैटरीना सूट में तो कुर्ता-पायजामा में दिखें विक्की

वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस पीले रंग के सूट में नजर आईं. उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है. जबकि विक्की कौशल के माथे पर भी तिलक नजर आ रहा है. दिवाली के मौके पर अभिनेता सफेद और क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. 

पति विक्की कौशल की बांहों में दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल हुईं दिवाली की अनदेखी तस्वीरें

दिवाली पर शेयर की थी ये तस्वीर 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने करीब दो साल की डेटिंग के बाद दिसंबर 2021 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी. इसके बाद कपल ने नवंबर 2025 में बेटे विहान का स्वागत किया था. दिवाली के मौके पर बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, ‘हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली…सभी को ढेर सारी रोशनी, खुशियां और प्यार मिले. विक्की, कैटरीना और विहान.’ तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *